विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ओए लकी लकी ओए' के 'बंगाली' अब संभालेंगे निर्देशक की कुर्सी

By Test1 Test1Edited By:
Published: Mon, 09 Mar 2015 11:25 AM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2015 12:07 PM (IST)

अभिनेता मनु ऋषि जिन्होंने बहुप्रशंसित फिल्म ओए लकी लकी ओए में लकी (अभय कपूर) के दोस्त 'बंगाली' का भूमिका निभाई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेता मनु ऋषि जिन्होंने बहुप्रशंसित फिल्म 'ओए लकी लकी ओए' में लकी (अभय देओल) के दोस्त 'बंगाली' का भूमिका निभाई थी, वे अब निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने इसका खुलासा किया।

मनु का कहना है, 'मैं अब निर्देशन करना चाहता हूं और वो महिला प्रधान फिल्म होगी। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अच्छा मौका है कि मैं इस फिल्म के बारे में जानकारी दूं।'

मनु की फिल्म की शूटिंग जुलाई 2015 से होगी और वह दिल्ली की एक प्रेम कहानी पर आधारित होगी।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि 'मैं और चार्ल्स' और 'वन बाई टू' जैसी फिल्मों के निर्माता विक्रम खाखर ने महिला सशक्तिकरण पर आधारित अपनी नई फिल्म के निर्देशन के लिए मनु ऋषि को साइन किया है।

मनु ने ही इस फिल्म की कहानी भी लिखी है।

इस एक्ट्रेस को न्यूड रहना है...

पहले 'दिलवाले' और फिर 'रईस'...

शाहिद कपूर को है दुआओं की...

...