यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ओम पुरी ने अग्रिम जमानत की अर्जी वापस ली
पत्नी के साथ मारपीट के मामले में फंसे अभिनेता ओम पुरी ने अग्रिम जमानत अर्जी को वापस ले लिया है। ...और पढ़ें

मुंबई। पत्नी के साथ मारपीट के मामले में फंसे अभिनेता ओम पुरी ने अग्रिम जमानत अर्जी को वापस ले लिया है। शनिवार को सत्र अदालत ने अभिनेता के आग्रह पर उनकी याचिका का निस्तारण कर दिया।
पढ़ें: ओम पुरी ने पत्नी को झूठा बताया
मुंबई पुलिस ने कोर्ट को बताया कि ओम पुरी के खिलाफ जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद अभिनेता के वकील नितिन प्रधान ने अग्रिम जमानत के लिए दायर याचिका को वापस ले लिया। पत्नी नंदिता का आरोप है कि ओम पुरी से जब उन्होंने अंधेरी स्थित अपने फ्लैट की मरम्मत को लेकर बात करनी चाही तो वह भड़क गए और उन्हें छड़ी से पीटने लगे। नंदिता ने इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी।
पुलिस ने ओम पुरी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 324 (चोट पहुंचाना), 504 (गाली गलौच करना) और 506 (धमकी देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
