विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बॉस में लगी न्यूड योग गुरु की क्लास

By Edited By:
Published: Sun, 20 Oct 2013 09:44 AM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2013 09:45 AM (IST)

बिग बॉस के घर में न्यूड होकर योगासन सिखाने वाले विवादित योग गुरु विवेक मिश्रा ने एंट्री कर ली है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बिग बॉस के घर में न्यूड होकर योगासन सिखाने वाले विवादित योग गुरु विवेक मिश्रा ने एंट्री कर ली है। खुद को रेप पीड़ित भी बताने वाले विवेक मिश्रा ने बिग बॉस के घरवालों को योग सिखाया। यह बात अलग है कि बिग बॉस के घर में उन्होंने न्यूड होकर योगा क्लास नहीं ली।

रेप पीड़ित है बिग बॉस का नया मेहमान

विवेक मिश्रा की योगा क्लास में बिग बॉस के सभी घरवाले शामिल नहीं हुए। पहले दिन की उनकी क्लास में अरमान कोहली, संग्राम सिंह और अपूर्व अग्निहोत्री समेत छह प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। विवेक मिश्रा को खास तौर पर इस रियल्टी शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए बिग बॉस के घर में एंट्री दी गई है। इसलिए माना जा रहा है कि वह जल्द ही बिग बॉस के घर में कुछ न कुछ बवाल जरूर करेंगे।

बिग बॉस के साथ बढ़ीं सलमान खान की मुश्किलें

विवेक ने टीवी अभिनेत्री और बिग बॉस विनर श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी पर रेप करने की कोशिश करने का इल्जाम लगाया था। उनकी योगा सिखाने की तकनीक पर भी विवाद उठ चुके हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर