गंगनम को पीछे छोड़ ये गाना बना दुनिया में नंबर वन, कमाई एक अरब से ज़्यादा
अब तक इस गाने को दो अरब 90 करोड़ लोग देख चुके हैं और इस गाने ने गंगनम स्टाइल गाने के दो करोड़ 89 लाख व्यूज़ को पीछे छोड़ दिया है।
मुंबई। अमरीकन रैपर और सिंगर जोड़ी विज़ खलीफ़ा और चार्ली पथ का गाना 'सी यू अगेन' अब दुनिया में सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला वीडियो सॉन्ग बन गया है। इस गाने में गंगनम स्टाइल के पांच साल के वर्चस्व को ख़त्म करने के साथ एक अरब से ज़्यादा की कमाई भी कर ली है।
करीब पांच साल पहले आया गाना 'गंगनम स्टाइल' तो आपको याद ही होगा। साउथ कोरियन सिंगर/परफॉर्मर साई ने अपने इस गाने से पूरी दुनिया के लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया था। 15 जुलाई 2012 को यू-ट्यूब पर अपलोड हुआ ये गाना तब तक नंबर वन की कुर्सी पर काबिज़ था जब तक सी यू अगेन का धमाका नहीं हुआ। विज़ खलीफ़ा और चार्ली पथ ने छह अप्रैल 2015 को अपना ये गाना यू-ट्यूब पर अपलोड किया था और अब तक इस गाने को दो अरब 90 करोड़ लोग देख चुके हैं और इस गाने ने गंगनम स्टाइल गाने के दो करोड़ 89 लाख व्यूज़ को पीछे छोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें:तो क्या अक्षय की गोल्ड में बंगाली बाला के रूप में ही दिखेंगी मौनी रॉय
आपको बता दें कि विज़ खलीफ़ा और चार्ली पथ ने ये गाना फ़ास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज़ की हॉलीवुड फिल्म फ्यूरियस 7 के लिए लिखा था। ये गाना इस फिल्म के कलाकार पॉल वॉकर के लिए एक ट्रिब्यूट के तौर पर बनाया गया था , जिनकी फ्यूरियस 7 की शूटिंग के दौरान 2013 में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। दुनिया में अब यू ट्यूब पर सबसे अधिक देखे गए गानों की स्थिति ऐसी है -
1- विज़ खलीफ़ा और चार्ली पथ - 'सी यू अगेन' - दो अरब 90 करोड़ व्यूज़
2- साई - 'गंगनम स्टाइल' - दो अरब 89 करोड़ व्यूज़
3- जस्टीन बीबर - 'सॉरी' - दो अरब 63 करोड़ व्यूज़
4- लुईस फान्सी - 'डेस्पासितो' - दो अरब 48 करोड़ व्यूज़
5- टेलर स्विफ़्ट - 'शेक इट ऑफ़' - दो अरब 24 करोड़ व्यूज़
यह भी पढ़ें:नया गाना: Toilet के रंगीन नज़ारे, भूमि की लाठी से भरपूर पिटे अक्षय कुमार
चार्ली पथ ने 2007 में यू-ट्यूब से जुड़ने के बाद सिर्फ दस हजार व्यूज़ के लिए इस गाने को अपलोड किया था। बाद में ये गाना शोक सभाओं का सबसे लोकप्रिय गाना बन गया। यू-ट्यूब किंग माना जाने वाला ये सॉन्ग अब तक एक अरब 87 करोड़ और 18 लाख रूपये कमा चुका है।