विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कन्नड़ 'डर्टी पिक्चर' में दिखेगा वीना मलिक का जलवा

By Edited By:
Published: Fri, 29 Mar 2013 12:48 PM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2013 01:20 PM (IST)

रियलिटी शो बिग बॉस के जरिये बॉलीवुड में इंट्री करने वाली बोल्ड पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक कन्नड़ भाषा में बन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। रियलिटी शो बिग बॉस के जरिये बॉलीवुड में इंट्री करने वाली बोल्ड पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक कन्नड़ भाषा में बन रही 'द डर्टी पिक्चर' में अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी।

बिग बॉस में अस्मित पटेल के साथ रोमांटिक सीन देकर सुर्खियों में आने वाली वीना मलिक ने इस फिल्म में काफी बोल्ड सीन किए हैं। त्रिशूल के निर्देशन में 'सिल्क सब्बथ हॉट मगा' नाम से बन रही यह फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वीना के अलावा सना खान, अक्षय और साधु कोकिला भी अहम रोल में नजर आएंगे।

अब देखना यह है कि 'द डर्टी पिक्चर' में विद्या बालन को पसंद करने वाले दर्शक इसके रीमेक में वीना मलिक को कितना भाव देते हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर