विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मेरा अब आदित्य से कोई रिश्ता नहीं है'

By Edited By:
Published: Mon, 01 Jul 2013 09:52 AM (IST)Updated: Mon, 01 Jul 2013 11:27 AM (IST)

अभिनत्री कंगना रनौत ने अपने और अभिनेता आदित्य पंचोली के बीच फिलहाल किसी भी रिश्ते से इंकार कर दिया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अभिनत्री कंगना रनौत ने अपने और अभिनेता आदित्य पंचोली के बीच फिलहाल किसी भी रिश्ते से इंकार कर दिया है। कंगना ने एक फोटो शूट के दौरान कहा कि भले ही एक जमाने में वो और आदित्य एक दूसरे के अच्छे दोस्त हुआ करते थे लेकिन आज दोनों के बीच कुछ भी नहीं है। दोनों में कोई भी बातचीत नहीं होती है। जिया की मौत मामले में आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली की गिरफ्तारी के बाद से ही लोग आदित्य के निजी संबंध और पुराने ताल्लुकात पर सवाल उठाने लगे थे।

मुंबई में एक फोटोशूट के दौरान जिया की मौत को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कंगना ने कहा कि आत्महत्या किसी भी समस्या का हल नहीं है। हमें किसी भी परिस्थिति से लड़ना चाहिए। नाकि उससे भागना चाहिए। जिया को निजी जिंदगी और काम दोनों में विफलता मिली इसलिए उसने ऐसा किया लेकिन ये गलत है। हालांकि डिप्रेशन एक तरह की बीमारी हो गई है। जो आजकल हर किसी को अंदर ही अंदर खा जाती है। हमें इसका इलाज ढूंढना होगा।

इन दिनों कंगना अपनी फिल्म कृष 3 को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आएंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर