विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फैशन लाइन शुरू करना चाहती हैं निक्की रीड

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 19 Apr 2015 04:18 PM (IST)Updated: Sun, 19 Apr 2015 07:07 PM (IST)

'ट्वीलाइट' स्टार निक्की रीड ने 'रीवोल्व क्लादिंग' की नई रेंज प्रस्तुत की है। अब उनकी चाहत है खुद की फैशन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। 'ट्वीलाइट' स्टार निक्की रीड ने 'रीवोल्व क्लादिंग' की नई रेंज प्रस्तुत की है। अब उनकी चाहत है खुद की फैशन लाइन की शुरूआत करना। उनसे जब पूछा गया कि क्या आप भविष्य में अपनी फैशन लाइन शुरू करने की योजना बना रही हैं तो उन्होंने कहा, 'हां, मैंने कभी इस बात को लेकर इन्कार नहीं किया है। अगर मौका मिलेगा तो मैं यह भी करना चाहूंगी।'

सोनम कपूर ने शुरू की नीरजा भनोट पर बन रही फिल्म की शूटिंग

रीड ने कहा, 'एम्ब्रॉयडरी वर्क्स और स्लिप ड्रेसेस मुझे लुभाती है। मेरे लिए यह बात प्रेरणा का काम करती है। मैं अपनी खुदकी एक फैशन लाइन लाना चाहती हूं जिसमें मेरा एक स्टाइल हो, जो मुझे अभिव्यक्त करें। चूंकि मैं कैलिफोर्नियां में पली-बढ़ी हूं इसलिए मेरे स्टाइल में यहां की झलक दिखना स्वभाविक है।'

अमिताभ-ऐश्वर्या की ये खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

फैशन के मामले पर वे कहती हैं, 'फैशन वो ही है जिसमें आप कंफर्टेबल महसूस करें। आप हमेशा कुछ ऐसा ही पहनना चाहते हैं जिसे पहनने के बाद आप आरामदायक महसूस कर सकें।' रीड कहती हैं, 'मुझे क्लोदिंग बहुत पसंद है। इसके साथ ही इससे जुड़ी कोई बात को कहना भी मुझे पसंद है, फिर बात ज्वैलरी की हो या क्लोदिंग की।' वे कहती हैं, 'मैं यह काम करने के बाद बहुत ही उत्साहित महसूस कर रही हूं।'