विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखें, फिल्‍म 'वेलकम बैक' का एक और मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 10 Jul 2015 03:35 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2015 05:15 PM (IST)

अनीस बज्‍मी की फिल्‍म 'वेलकम बैक' का एक और नया ट्रेलर भी सामने आ गया है। इस बार अक्षय कुमार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अनीस बज्मी की फिल्म 'वेलकम बैक' का एक और नया ट्रेलर भी सामने आ गया है। इस बार अक्षय कुमार अौर कैट्रीना कैफ की जगह जॉन अब्राहम और श्रुति हासन दर्शकों को अपनी कॉमेडी से हंसाते नजर आएंगे। फिलहाल ये रहा इस फिल्म का एक और नया ट्रेलर।

इस फिल्म का पहला ट्रेलर भी काफी गुदगुदाने वाला था और अब दूसरा ट्रेलर भी काफी दिलचस्प लग रहा है। अनिल कपूर और नाना पाटेकर फिल्म 'वेलकम' में भी दर्शकों को काफी हंसाते नजर आए थे और उनके बीच की कैमेस्ट्री काफी जानदार बन पड़ी थीं। उम्मीद है सीक्वल में भी दर्शकों को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आएगी।

शाहरुख खान के मन्नत बंगले से जुड़ा राज खुला

वहीं जान अब्राहम और श्रुति हासन के लिए यह फिल्म चुनौतीपूर्ण होगी, क्योंकि अक्षय कुमार और कट्रीना कैफ की जोड़ी और उनके बीच की कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को काफी पसंद आई थी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि दोनों पर दर्शक अक्षय कुमार और कट्रीना कैफ जितना प्यार बरसाते हैं या नहीं। यह फिल्म 14 सितंबर को रिलीज हो रही है।