'कपूर एंड सन्स' के नए पोस्टर में ऋषि कपूर का नया लुक
सिद्धार्थ और आलिया की जोड़ी वाली फिल्म 'कपूर एंड सन्स' में ऋषि कपूर के लुक की खासी चर्चा हो रही है। इस फिल्म का एक और फोटो जारी किया गया है जिसमें ऋषि कपूर काफी अलग नजर आ रहे हैं।
मुंबई। सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट जल्द ही एक फिल्म में साथ नजर आएंगे। फिल्म होगी 'कपूर एंड संस'। इसमें फवाद खान भी नजर आएंगे। साथ में होंगे ऋषि कपूर और रजत कपूर। फिल्म का एक और नया पोस्टर जारी किया गया है। ऋषि कपूर अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।
प्रीति जिंटा ने अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी...
फिल्म में ऋषि कपूर के लुक की चर्चा खासी हो रही है। कारण है कि वो बना ही ऐसा है। ऋषि इसमें दादाजी के किरदार में हैं। मेकअप के जरिए ऋषि का लुक वाकई बूढ़े व्यक्ति का बनाया गया है। जो कई मायने में आकर्षक भी है। दूसरा सिद्धार्थ और आलिया की जोड़ी एक बार फिर फिल्म में दर्शकों के सामने होंगी।
परिणीति चोपड़ा अगली फिल्म में बनेंगी आयुष्मान खुराना की 'बिंदु'
फिल्मी गलियारों में इन दोनों की जोड़ी को लव कपल के तौर पर देखा जाता है।