विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मोह माया मनी' के लिए दिल्‍ली में नेहा!

By Jagran News NetworkEdited By:
Published: Mon, 09 Mar 2015 09:30 AM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2015 10:21 AM (IST)

नेहा धूपिया के प्रशंसकों के लिए अच्‍छी खबर है। वह आजकल अपनी नई फिल्‍म 'मोह माया मनी' की शूटिंग के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। नेहा धूपिया के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। वह आजकल अपनी नई फिल्म 'मोह माया मनी' की शूटिंग के सिलसिले में दिल्ली में हैं और काफी खुश भी हैं। वह अपनी इस फिल्म की शूटिंग के साथ दिल्ली में खूब इंज्वाय भी कर रही हैं। ऐसा उनका खुद का कहना है।

जानें, क्यों श्रद्धा के सामने घुटने पर झुक गए वरुण

नेहा का कहना है कि वह दिल्ली में अच्छा वक्त बीता रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी अपनी यह बात शेयर की है। साथ में एक तस्वीर भी पोस्ट की है। उनकी इस फिल्म का निर्देशन मुनीश भारद्वाज कर रहे हैं। जबकि निर्माता संदीप नरुला हैं।

पहले 'दिलवाले' और फिर 'रईस' बनेंगे शाहरुख!

नेहा आखिरी बार पिछले साल नवंबर में रेंसिल डीसिल्वा की फिल्म 'उंगली' में नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी, लेकिन एक खास दर्शक वर्ग से इसे सराहना मिली थी। उम्मीद करते हैं नेहा की नई फिल्म 'मोह माया मनी' दर्शकों को लुभाने में कामयाब रहेगी।

शाहिद कपूर को है दुआओं की जरूरत