Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिलीप कुमार की तबीयत में सुधार, लेकिन अभी आईसीयू में

डाक्टरों के मुताबिक दिलीप कुमार की तबीयत पर लगातार नज़र रखी जा रही है और स्थिति पूरी तरह सामान्य होने के बाद ही डिस्चार्ज के बारे कोई निर्णय लिया जायेगा।

By Manoj KhadilkarEdited By: Updated: Sun, 06 Aug 2017 01:53 PM (IST)
Hero Image
दिलीप कुमार की तबीयत में सुधार, लेकिन अभी आईसीयू में

मुंबई। दिलीप कुमार की तबीयत में अब तेज़ी से सुधार हो रहा है लेकिन फ़िलहाल उन्हें आईसीयू में ही रखा गया है और डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नज़र रखे हुए हैं।

गौरतलब है कि चार दिन पहले दिलीप कुमार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें एक्यूट डिहाइड्रेशन और यूरिन इंफेक्शन हुआ था। उनके कई टेस्ट हुए जिसमें पाया गया कि गुर्दे सामान्य तरीके से काम नहीं कर रहे हैं। क्रिएटिनिन लेवल बढ़ा हुआ है। अस्पताल से प्राप्त ताज़ा जानकारी के मुताबिक अब धीरे धीरे उनकी स्थिति सामान्य की ओर लौट रही है। क्रिएटिनिन लेवल कम हुआ है। उन्हें वेंटिलेटर पर नहीं रखा गया है और ना ही डायलिसिस की जरुरत है। हालांकि अभी उन्हें आईसीयू से स्पेशल रूम में शिफ्ट नहीं किया गया है। डाक्टरों के मुताबिक दिलीप कुमार की तबीयत पर लगातार नज़र रखी जा रही है और स्थिति पूरी तरह सामान्य होने के बाद ही डिस्चार्ज के बारे कोई निर्णय लिया जायेगा।

यह भी पढ़ें:दिलीप कुमार की किडनी की तकलीफ़ बढ़ी, अस्पताल से आई ताज़ा तस्वीर

दिलीप कुमार (94वर्ष ) ने आख़िरी बार 1998 में फिल्म क़िला में काम किया था। दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित दिलीप कुमार पिछले कुछ वर्षों से बढ़ती उम्र की तकलीफों से घिरे रहे हैं।