Mother's Day: मिलिए बॉलीवुड की 5 सुपर स्टाइलिश मॉम से
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई माएं ऐसी हैं जिन्होंने अपने आपको फिट और स्टाइलिश रखा है। इस ख़ास रिपोर्ट में हम आपको मिलवाएंगे बॉलीवुड की 5 सुपर स्टाइलिश मॉम से।
मुंबई। हर साल मई महीने के दुसरे रविवार को पूरी दुनिया एक ख़ास दिन मनाती है। यह दिन ख़ास इसलिए होता है क्यूंकि यह हर किसी की ज़िन्दगी के सबसे ख़ास इंसान के लिए होता है और वो है 'मां'। इस साल रविवार, 14 मई को पूरी दुनिया मदर्स डे मनाने वाली है और इसकी तैयारी हर किसीने कर ली होगी। वैसे, ज़माना बदल गया है और मां अब मॉम बन गई है। आज की मॉम अपने आप पर भी खूब ध्यान रखती है अब बॉलीवुड में ही झांक लीजिये।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई माएं ऐसी हैं जिन्होंने अपने आपको फिट और स्टाइलिश रखा है। इस ख़ास रिपोर्ट में हम आपको मिलवाएंगे बॉलीवुड की 5 सुपर स्टाइलिश मॉम से।
1. करीना कपूर ख़ान
करीना कपूर ख़ान, शायद इनका नाम ही काफ़ी है आपको यह बताने के लिए की ये हैं बॉलीवुड की सबसे सुपर स्टाइलिश मॉम में से एक। जिन्होंने इस लिस्ट में टॉप किया है। बिफोर एंड आफ्टर प्रेगनेंसी, करीना का स्टाइल स्वैग कम नहीं हुआ। पिछले साल 20 दिसम्बर को तैमूर अली ख़ान को जन्म देने से पहले और बाद में भी करीना का नाम फैशन की दुनिया से हटने का नाम नहीं ले रहा है।
यह भी पढ़ें: करनजीत कौर वोहरा से बेबी डॉल और लैला बनी सनी लिओनी, जानिए इनकी लाइफ जर्नी
2. मलाइका अरोरा
इनके बारे में तो क्या ही कहें! हर इवेंट, हर पार्टी की शान मलाइका कितनीं स्टाइलिश मॉम हैं यह किसीसे छुपा नहीं है। कोई भी ऑउटफिट यह मॉम बड़ी आसानी से कैरी कर लेती हैं। इनकी अदाएं और लुक्स आपको पता नहीं चलने देंगी कि ये एक 14 के बेटे की मां हैं। बेटे अरहान के साथ मलाइका कई बार छुट्टियां मनाती है और हमें लगता है कुछ सालों बाद मलाइका उनकी दोस्त लगने लगेंगी।
3. शिल्पा शेट्टी
वैसे, इन्हें भी मॉम नहीं कहा जा सकता, है ना? शिल्पा 1975 की बोर्न है और 2012 में उन्होंने बेटे विआन राज कुंद्रा को जन्म दिया था। 5 साल के विआन शिल्पा को मॉम कहते होंगे तो कितना अजीब लगता होगा, है ना?
4. ऐश्वर्या राय बच्चन
उह ला ला! मिलिए बॉलीवुड की एक और सुपर स्टाइलिश मॉम से। बच्चन बहु ने 16 नवम्बर 2011 को बेटी बी अराध्या बच्चन को जन्म दिया था। हमेशा से ही स्टाइलिश और फैशन ट्रेंडी रहीं ऐश्वर्या आज भी फैशन की दुनिया से अपडेटेड हैं। देखिये ऊपर दी गई तस्वीर, है न सुपर स्टाइलिश?
5. ट्विंकल खन्ना
2002 में बेटे आरव और 2012 में बेटी नितारा के जन्म के बाद भी ट्विंकल ने अपने आप पर पूरा ध्यान दिया। साड़ी, कैज्यूअल ऑउटफिट या फिर इंडियन हर स्टाइल को बहुत ही स्टाइलिश तरीके से अपनाती हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।