विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: इस शख़्स के साथ कई साल 'लिव-इन' में रह चुकी हैं मोनालिसा, देखें तस्वीर!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Wed, 02 Nov 2016 11:53 AM (IST)Updated: Wed, 02 Nov 2016 10:39 PM (IST)

मदन तलाक़शुदा हैं और वो मोनालिसा के प्रेम में इस कदर पागल थे कि उन्होंने मोनालिसा के साथ मुंबई शहर में लिव-इन में रहने का निर्णय लिया।

News Article Hero Image

मुंबई। 'बिग बॉस 10' में इन दिनों मनु और भोजपुरी अदाकारा मोनालिसा की प्रेम कहानी परवान चढ़ रही है, मगर मोनालिसा की असली प्रेम कहानी इससे भी ज़्यादा दिलचस्प है।

कुछ दिन पहले एक ख़बर आई थी कि मोनालिसा मदन नाम के शख़्स के साथ शादी कर चुकी हैं और अब उनका तलाक़ हो चुका है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट यह है कि मोनालिसा ने मदन नाम के इस व्यक्ति के साथ कभी ब्याह नहीं रचाया था, बल्कि वो उनके साथ ही कोलकाता शहर से मुंबई आयी थीं। उन्हें मुंबई की भोजपुरी इंडस्ट्री का रास्ता दिखाने वाले मदन ही हैं। मदन तलाक़शुदा हैं और वो मोनालिसा के प्रेम में इस कदर पागल थे कि उन्होंने मोनालिसा के साथ मुंबई शहर में लिव-इन में रहने का निर्णय लिया। उन्होंने मोनालिसा के करियर को बनाने में काफी मदद की। वही मोनालिसा को भोजपुरी फ़िल्मों के निर्देशकों से मिलवाते थे।

बिग बॉस के घर में कांड... मोनालिसा हुई प्रेग्नेंट!

दोनों ने हालांकि कभी इस बात का खुलकर ज़िक्र नहीं किया था कि वे लिव-इन में रहते हैं, क्योंकि मोना से मदन उम्र में काफी बड़े हैं और मोना को अपनी इमेज बरकरार रखनी थी। सूत्र बताते हैं कि लगभग छह सालों तक दोनों साथ-साथ रहे। बाद में दोनों में अनबन शुरू हुई और मोनालिसा की ज़िंदगी में किसी और ने एंट्री ले ली।

'शाह रूख़ ख़ान' बनने की कहानी उनके निर्देशकों की ज़ुबानी

ख़बर है कि मोनालिसा ने मदन को दरकिनार करके भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह के साथ शादी कर ली है और अब दोनों मुंबई में रहते हैं। हालांकि अब भी मोनालिसा ने सार्वजनिक तौर पर अपनी शादी का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह हक़ीक़त है कि विक्रांत और मोना एक फ़िल्म के सेट पर मिले थे और वहीं उनकी नज़दीकियां बढ़ीं और दोनों एक-दूसरे के साथ बंधन में बंध गये।