विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मिथुन दा ने अपने बेटे की हीरोइन को बनाकर खिलाई 'चिकन बिरयानी'

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 27 May 2015 12:07 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 27 May 2015 01:28 PM (GMT+05:30)

मिथुन दा का भी कोई जवाब नहीं है। उन्‍होंने हाल ही में एक हीरोइन को अपने घर पर बुलाया था। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। मिथुन दा का भी कोई जवाब नहीं है। उन्होंने हाल ही में एक हीरोइन को अपने घर पर बुलाया था। ये हीरोइन उनके बेटे महाक्षय की फिल्म 'इश्कदरिया' में नजर आने वाली है। इस हीरोइन का खाना बहुत पसंद है और इसीलिए उनकी पसंद को ध्यान में रखते हुए मिथुन दा ने चिकेन बिरयानी बनाई और उन्हें प्यार से खिलाई।

ये क्या...रेखा ने सिर्फ इसलिए छोड़ दी कट्रीना की फिल्म!

चलिए बता ही देते हैं कि आखिर वो खुशनसीब हीरोइन है कौन, जिसे मिथुन दा के हाथ का बना खाना खाने को नसीब हुआ। जी हां, हम यहां बात कर रहे हैं एवलिन शर्मा की, जो महाक्षय की फिल्म 'इश्कदरिया' की हीरोइन हैं।महाक्षय ने मिथुन चक्रवर्ती को को बताया कि एवलिन खाने की बहुत ही शौक़ीन हैं। फिर क्या, उन्होंने तुरंत उनके लिए खास खाने का इंतजाम कर दिया।

कंगना की इस फिल्म के भी हिट होने की है पूरी गारंटी, क्योंकि...!

मिथुन दा ने एवलिन को अपने मड आईलैंड के फार्महाउस पर खाने को बुलाया और खुद अपने हाथों से उनके लिए चिकन बिरयानी बनाई। एवलिन ने बताया, 'मैं मिथुन दा की बहुत बड़ी फैन हूं...। हम सभी जानते है कि मिथुन दा बेहतरीन अभिनेता हैं, पर दादा बहुत अच्छे कूक भी हैं, यह मुझे हाल ही में पता चला'

वरुण ने परफॉर्मेंस के दौरान की ये हरकत, श्रद्धा को आया गुस्सा!

एवलिन ने यह भी कहा, 'मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि जिनकी फिल्में देख कर मैं बड़ी हुई हूं, उन्होंने ही मेरे लिए चिकन बिरयानी बनाई। मैं इस लम्हे को जिन्दगी भर अपनी यादो में रखूंगी।' हां, एवलिन आप कैसे ये बात भूल सकती हैं। किसी ऐसे-वैसे शख्स ने नहीं, बल्कि मिथुन दा ने आपके लिए इतनी मेहनत कर खाना बनाया।