विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मिथुन चक्रवर्ती को पेट में तेज दर्द, अस्पताल में भर्ती

By Monika SharmaEdited By:
Published: Mon, 18 May 2015 09:32 AM (IST)Updated: Mon, 18 May 2015 09:38 AM (IST)

जाने-माने एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पेट में जबरदस्त दर्द था और काफी उल्टी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। जाने-माने एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पेट में जबरदस्त दर्द था और काफी उल्टी भी हो रही थी।

मीका से विवाद में महिला ने की आत्महत्या की कोशिश

रविवार को मिथुन को मुंबई के कांदिवली इलाके के रक्षा अस्पताल में कल सुबह करीब चार बजे दाखिल कराया गया था। उन्हें लगातार उल्टियां हो रही थीं और बुखार भी था।

खबरी ने बताया, 'मिथुन चक्रवर्ती को अचानक से तड़के चार बजे के आसपास अस्पताल ले जाया गया। एक घंटे तक उन्हें ऑब्जरवेशन में रखा गया। उन्हें पेट में जबरदस्त दर्द भी था।'

फिल्म 'बीए पास' की अभिनेत्री ने की आत्महत्या!

जब रक्षा अस्पताल से संपर्क किया गया तो डॉ. अंकुर ने बताया, 'हां, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें पेट में दर्द था और बुखार भी था। उन्हें देर रात करीब चार बजे लाया गया और सुबह छह बजे उन्हें हमारे अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई। अब उन्हें किसी और अस्पताल ले जाया गया है।'

ईद पर रिलीज होगी 'बजरंगी भाईजान'