विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मिर्जिया' के सेट पर इतनी सख्ती!

By rohit guptaEdited By:
Published: Sat, 24 Jan 2015 09:36 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jan 2015 09:38 AM (IST)

राकेश ओमप्रकाश मेहरा अपनी फिल्म के सेट पर अनुशासन के लिए जाने जाते हैं। लेकिन उनकी आने वाली फिल्म 'मिर्जिया' ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। राकेश ओमप्रकाश मेहरा अपनी फिल्म के सेट पर अनुशासन के लिए जाने जाते हैं। लेकिन उनकी आने वाली फिल्म 'मिर्जिया' के सेट पर उनके नियम जानकर शायद एक बार तो आप भी हैरान हो जाएंगे।

पढ़ें: शूटिंग के दौरान घायल हुए हर्षवर्धन

इस फिल्म में अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर और सैयामी खेर की जोड़ी नजर आएगी। राजस्थान में जबरदस्त ठंड के बावजूद फिल्म की यूनिट पिछले एक महीने से रोजाना 14 से 16 घंटे शूटिंग कर रही है।

पढ़ें: राहुल महाजन ने शराब पीकर करिश्मा से की बदतमीजी

सूत्रों के मुताबिक मेहरा ने हर्षवर्धन और सैयामी के लिए नियम बनाया हुआ है कि शूटिंग खत्म होने के बाद वे एक दूसरे के साथ घुलमिल नहीं सकते और न ही बातचीत कर सकते हैं। इस नियम से किसी को भी हैरानी हो सकती है।

पढ़ें: विशाल भारद्वाज ने दोस्त को तोहफे में दी दिल तोड़ने की मशीन

सेट पर ये न पार्टी कर सकते हैं और न शराब पी सकते हैं। इनके लिए एक नियम यह भी है कि इन्हें शूटिंग के शेड्यूल से दो घंटे पहले रिहर्सल के लिए सेट पर पहुंच जाना चाहिए।

फिल्म के प्रवक्ता ने भी इन नियमों की पुष्टि की है।