Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फ्रेंड से ज्यादा पर लवर से कम, मिलिए बॉलीवुड के 5 'हाफ कपल' से

    By ShikhasEdited By:
    Updated: Mon, 15 May 2017 05:43 PM (IST)

    जैसे फ़िल्म में श्रद्धा अर्जुन की हाफ गर्लफ्रेंड बनी हैं वैसे ही ये 'हाफ' वाला किस्सा रियल लाइफ में भी बॉलीवुड में ही मौजूद है। हाफ गर्लफ्रेंड नहीं पर हां, 'हाफ कपल' जरूर हैं।

    फ्रेंड से ज्यादा पर लवर से कम, मिलिए बॉलीवुड के 5 'हाफ कपल' से

    मुंबई। श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर की फ़िल्म हाफ गर्लफ्रेंड ने इन दिनों बॉलीवुड मार्केट में खूब हलचल मचा रखी है। 'फ्रेंड से ज्यादा पर लवर से कम' का यह टैग हर कहीं फ़ैल रहा है। जैसे फ़िल्म में श्रद्धा अर्जुन की हाफ गर्लफ्रेंड बनी हैं वैसे ही ये 'हाफ' वाला किस्सा रियल लाइफ में भी बॉलीवुड में ही मौजूद है। हाफ गर्लफ्रेंड नहीं पर हां, 'हाफ कपल' जरूर हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कंफ्यूज? जी हां, हाफ कपल भी मौजूद है! मिलिए बॉलीवुड के 5 हाफ कपल से जो फ्रेंड से ज्यादा हैं पर लवर से कम-

    1. आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा

    आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के हाफ कपल की लिस्ट में बिलकुल टॉप पर है। दोनों एक साथ पार्टीज़, इवेंट्स और एक दुसरे के घर के आस पास भी दिखाई देते हैं मगर जब बात आती है अपने इस रिश्ते के बारे में कुछ कहने की तो ये कहते हैं हम सिर्फ़ अच्छे दोस्त हैं।

    यह भी पढ़ें- Exclusive : श्रद्धा को Fighter क्यों मानते हैं अर्जुन कपूर

    2. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

     

    अब हाफ कपल के बारे में क्या ही कहें! कभी ऑन तो कभी ऑफ होते इनके रिलेशनशिप के चर्चे कम नहीं हैं। रणवीर का दीपिका के लिए प्यार अक्सर सामने आ जाता है, दीपिका भी इन्हें अपनी ज़िन्दगी का सबसे इम्पोर्टेन्ट शख्स़ बतातीं हैं लेकिन ना जाने क्यूं ये कपल हाफ कपल बने हुए हैं?

    3. सलमान ख़ान और कटरीना कैफ़ 

    कटरीना को बॉलीवुड में लाने वाले सलमान इन दिनों उनके साथ फ़िल्म टाइगर जिंदा है के ज़रिये रीयूनियन कर रहे हैं। कटरीना और सलमान का रिलेशनशिप भी खूब चर्चों में था फिर कटरीना ने सलमान को छोड़ थाम लिया था रणबीर कपूर का हाथ। इसके बाद साँवरियां की गलियों को छोड़ कटरीना फिर अपने टाइगर के पास पहुंच गई हैं। रणबीर के सतह ब्रेकअप के बाद कई बार कटरीना सलमान के साथ पार्टीज़ और इवेंट्स पर नज़र आई, हुए न यें भी हाफ कपल!

    यह भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर नहीं बल्कि रणवीर सिंह हैं अर्जुन कपूर की रियल लाइफ Half Girlfriend 

    4. सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनोन

    राबता को-स्टार कृति सेनोन और सुशांत सिंह राजपूत का हाफ कपल होना इन दिनों ताज़ा ख़बरों में से एक हैं। सुशांत का कृति को अपनी नई गाड़ी में पहली राइड देने से लेकर उन्हें लंच और डिनर डेट पर ले जाने तक ये हाफ कपल वो सब कुछ कर रहें हैं जो एक लवर करते हैं मगर अपने आपको ये दोनों फ्रेंड्स ही बतातें हैं। हाफ कपल!

    5. दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ 

    हाफ कपल की लिस्ट में दिशा और टाइगर को हम कैसे भूल सकते हैं। एक दुसरे के साथ हॉलिडे, डिनर डेट, शॉपिंग, डांस रिहर्सल और भी बहुत कुछ करते हैं लेकिन इनके सर भी हाफ कपल का ताज लगा हुआ है।