यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चुटकी को लगेगा झटका! 'मैड इन इंडिया' छोड़ेंगे मनीष पॉल?
सुनील ग्रोवर अपने नए शो 'मैड इन इंडिया' के दर्शकों की कसौटी पर खरे ना उतरने से पहले ही परेशान ...और पढ़ें

मुंबई। सुनील ग्रोवर अपने नए शो 'मैड इन इंडिया' के दर्शकों की कसौटी पर खरे ना उतरने से पहले ही परेशान हैं और अब इस शो के होस्ट मनीष पॉल उनकी परेशानी और बढ़ा सकते हैं।
मैड इन इंडिया के होस्ट को कपिल के शो में जाने से परहेज क्यों नहीं?
एक अंग्रेजी अखबार ने खबर दी है कि मनीष पॉल मैड इन इंडिया शो छोड़ सकते हैं। बताया जा रहा है कि वे इस शो से खुश नहीं है और इस शो को छोड़कर फिल्मों के कुछ ऑफर स्वीकार कर सकते हैं। मैड इन इंडिया शुरू होने से पहले मनीष पॉल इसे अपना शो कह रहे हैं, लेकिन शो लॉन्च होने के दो हफ्ते बाद ही परिस्थितियां बिल्कुल बदल गई हैं।
सुनील के शो में सचिन की जगह कैसे पहुंच गए रामदेव?
मैड इन इंडिया से जुड़े एक खबरी ने भी बताया कि मनीष पॉल शो छोड़ सकते हैं, लेकिन अभी इस बात की पुष्टि होनी बाकी है। जाहिर तौर पर अगर मनीष यह शो छोड़ते हैं तो सुनील ग्रोवर के लिए ये बड़ा झटका होगा।
