मलाइका ने अरबाज से अब इस तरह से भी बना ली दूरियां
मलाइका अरोड़ा खान ने हाल ही में अपने पति अरबाज खान से अलग होने का फैसला किया था। अब खबरें आ रही हैं कि वो अपने नाम के आगे उनका सरनेम लगाने से भी परहेज करने लगी हैं।
मुंबई( मिड-डे)। मलाइका अरोड़ा खान ने हाल ही में अरबाज खान से अपना 17 साल पुराना रिश्ता खत्म कर अलग होने का फैसला लिया था। दोेनों ने एक बयान के जरिए ये बात सार्वजनिक की थी कि वो अलग हो रहे हैं। अब खबरें आ रही हैं कि मलाइका अपने नाम के पीछे अरबाज का सरनेम तक लगाने से परहेज कर रही हैं।
अक्षय कुमार इन दिनों सिद्धार्थ को दे रहे हैं फिटनेस का 'गुरुमंत्र'
सूत्रों की मानें तो,'मलाइका इन दिनों अपने बेटे के साथ रह रही हैं। वो अपने नाम के पीछे अरबाज का सरनेम लगा रही थीं और इसे उन्हें इससे कोई परेशानी भी नहीं थी। लेकिन हाल ही में एक इवेंट के दौरान मलाइका जब स्टेज पर एंट्री लेने वाली थीं, तभी उन्होंने शो के आयोजक से रिक्वेस्ट की, कि उनके नाम के पीछे खान नहीं लगाया जाए।'
शादी के बाद बिपाशा बसु की तस्वीरों से क्यों गायब हुए उनके पति?
वैसे तो मलाइका एक आत्मनिर्भर महिला हैं और अरबाज से अलग होने के बाद वो ज्यादातर जगह पर अकेली ही नजर आती हैं। फिर चाहे वो कोई इवेंट हो या पार्टी मलाइका के साथ दूर-दूर तक अरबाज की मौजूदगी नहीं होती है। अब उनको अरबाज का सरनेम लगाने से परहेज करना, ऐसा लग रहा है दोनों के बीच काफी मनमुटाव आ गया है। तभी तो मलाइका, अरबाज से हर तरह से दूरियां बढ़ाती दिखाई दे रही हैं। खैर, अब दोनों के बीच इस दूरी की वजह क्या है ये तो यही जाने।