इस मैगजीन की मानें तो दीपिका नहीं 'पीडिका पादुकोण' हैं टॉप पेड एक्ट्रेस!
दीपिका ना सिर्फ बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में शामिल हैं, बल्कि अब तो हॉलीवुड में भी उनका नाम गूंज रहा है। ऐसे में उनके नाम की ये गल्ती फैंस को हैरान कर सकती है।
मुंबई। दीपिका पादुकोण का नाम इन दिनों फिर चर्चा में है, क्योंकि हाल ही में फोर्ब्स मैगजीन ने उन्हें भी दुनिया की सबसे अधिक मेहनताना पाने वाली अभिनेत्रियों की सूची में शामिल किया गया है।
इस खबर को लगभग हर बड़े अख़बार, वेबसाइट और हर मैगजीन ने गंभीरता से लिया है, लेकिन एक नामचीन मैगजीन ने दीपिका पादुकोण का नाम ही गलत लिख दिया है। इस मैगजीन के मुताबिक फोर्ब्स की लिस्ट में दसवें स्थान पर दीपिका पादुकोण नहीं, पीडिका पादुकोण हैं। हालांकि ये टाइपो इरर हो सकती है, लेकिन दीपिका ना सिर्फ बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में शामिल हैं, बल्कि अब तो हॉलीवुड में भी उनका नाम गूंज रहा है। ऐसे में उनके नाम की ये गल्ती फैंस को हैरान कर सकती है।
करीना करती रहीं इंतजार, रोहित शेट्टी ने बुलाया ही नहीं
वैसे भी मैगजीन की खबर जिनके पास पहुंचेगी, वहां दीपिका की जगह पीडिका का नाम ही पहुंचेगा। इससे यही बात साफ हो रही है, कि दीपिका नहीं, बल्कि पीडिका को मिली है बड़ी पहचान।