यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिग बॉस के घर में चले ये अफेयर
कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले बिग रियलिटी शो बिग बास सीजन 6 में कई नामचीन हस्तियों के साथ आम व्यक्ति ने भी हिस्सा लिया।

मुंबई। कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले बिग रियलिटी शो बिग बास सीजन 6 में कई नामचीन हस्तियों के साथ आम व्यक्ति ने भी हिस्सा लिया। बिग बॉस शो में आजकल हवाओं का रुख बदला हुआ सा लग रहा है। घर में इस वक्त निकेतन, इमाम, उर्वशी, सना और राजीव बचे हैं। ये पांच दावेदार बिग बॉस के इस सीजन के इनाम 50 लाख रुपये के लिए अब लगातार कोशिश कर रहे हैं और साथ ही कोशिश कर रहे हैं कि दर्शकों को किसी तरह से अपनी ओर आकर्षित किया जा सकें।
बिग बॉस ऐसा घर है जहां घर के सदस्यों के बीच पुराने रिश्तों को या तो झटका लगता है या कुछ नए रिश्तों को पनपने का मौका मिलता है। ऐसी ही कुछ राजीव कर रहे हैं। पहले तो वे अपनी पहली पत्नी डेलनाज को वापस अपनी जिंदगी में लाने के लिए उतावले थे, लेकिन आजकल अपनी डेलू को इग्नोर करके सना के आगे पीछे घूम रहे हैं और सना को पटाने में लगे हुए हैं। हालांकि डेलनाज बिग बास के घर से बाहर हो गई है। आम जनता के वोटों से चुने गए काशिफ कुरैशी मॉडल और तेलुगू फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कोटक के बीच भी खूब नजदीकियां देखी गई। बिग बॉस के सीजन 6 के शुरु होते समय ही सलमान खान ने लोगों से कहा था कि ये सीजन अब तक के सभी सीजन से अलग होगा, लेकिन कुछ खास हो नहीं पाया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
