यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिग बॉस वाली लोपा ने लगाई समंदर में आग, तस्वीरें देखिये
लोपा ने बिग बॉस के पिछले सीज़न में जमकर टीआरपी बटोरी थी। बिग बॉस के घर में गौहर के साथ ...और पढ़ें

मुंबई। लोपामुद्रा राउत का नाम अब किसी के लिए नया नहीं है। इस मॉडल ने पिछले साल बिग बॉस में जो सनसनी मचाई थी उससे आप वाकिफ़ होंगे लेकिन अब जो वो समंदर में अपनी अदाओं का तूफ़ान ला रही हैं उसे देख कर कोई भी हैरान हो सकता है।
बिग बॉस 10 की ये कंटेस्टेंट लोपा इन दिनों स्पेन में है। Mediterranean Sea में अपनी मौज मस्ती की तस्वीरों को उसने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
Splash splash in the middle of ocean 🌊 #mediterraneansea #spain #fun
आपको बता दें कि स्पेन में लोपा घूमने फिरने नहीं गई है। वो वहां टीवी शो खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग करने गई है, जिसको रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। लोपा ने क्रूज़ से स्विमवेयर में अपनी कुछ रोचक तस्वीरें भेजी हैं।
यह भी पढ़ें:Exclusive: सुबह चार बजे उठ कर इन्हें फोन करना चाहते हैं कार्तिक आर्यन
लोपा ने बिग बॉस के पिछले सीज़न में जमकर टीआरपी बटोरी थी। वो अक्सर बानी और गौरव के निशाने पर भी रहीं। बिग बॉस के घर में गौहर के साथ हुई उनकी नोंक-झोंक के बाद ट्विटर पर जमकर बवाल हुआ था।
