विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मां' नहीं, फिर भी मां का फर्ज निभा रही हैं विद्या

By Edited By:
Published: Sat, 01 Mar 2014 11:25 AM (IST)Updated: Sat, 01 Mar 2014 11:30 AM (IST)

भले ही विद्या बालन ने अभी मां बनने से इन्कार कर दिया है, लेकिन एक 'मां' की सारी जिम्मेदारियां बखूबी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। भले ही विद्या बालन ने अभी मां बनने से इन्कार कर दिया है, लेकिन एक 'मां' की सारी जिम्मेदारियां बखूबी निभा रही हैं। जी हां आप भी उनकी ये तस्वीर देखकर यहीं कहेंगे कि मां नहीं होकर भी विद्या मां के सारे फर्ज पूरे कर रही हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि वे आगे जाकर एक अच्छी मां बन सकती हैं।

पढ़ें : विद्या की खबरों के लिए क्लिक करें

हाल ही में फिल्म शादी के साइड इफेक्ट्स की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंची विद्या जिस तरह से अपनी भांजी का ख्याल रख रही थी इसे देखकर लगा जैसे वे उसकी असली मां ही हैं। दरअसल, वो उनकी बहन की बेटी है। जिसे वे अपनी गोद में उठाकर खिला रही हैं।

पढ़ें : क्या मां बनने वाली हैं विद्या?

आपको याद होगा कि कुछ दिनों पहले जब विद्या रोजाना अस्पताल के चक्कर लगा रही थी तो उनकी मां बनने की खबरें बहुत तेज हो गई थी। इसके बाद विद्या ने सार्वजनिक रूप से इस मामले की सफाई में कहा था कि वे अगले कुछ सालों तक ऐसी कोई योजना नहीं बना रही हैं।

वे फिलहाल ऐसे मूड में नहीं हैं,लेकिन कहीं न कहीं उनकी ये तस्वीर इतना तो साफ कर रही है कि विद्या एक बेहतरीन मां साबित होंगी।