विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभी शादी नहीं करेंगे सोहा-कुणाल

By Edited By:
Published: Thu, 20 Jun 2013 02:22 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jun 2013 03:27 PM (IST)

काफी समय से सोहा और कुणाल के फैन्स इन दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं। पर हम इनके ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। काफी समय से सोहा और कुणाल के फैंस इन दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं। पर हम इनके फैंस को बता दें कि ये दोनाें इस साल शादी नहीं कर रहे।

फिल्म 'दिल मांगे मोर' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सोहा अली खान पिछले कुछ वर्षो से कुणाल खेमु के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही हैं। कुणाल के साथ शादी संबंधित एक सवाल के जवाब में सोहा ने कहा कि इसमें चर्चा करने की क्या बात है। हमारा रिलेशन आप सबके सामने है। हम आप लोगों से कुछ भी नहीं छुपाते हैं।

सोहा ने कहा कि ऐसी बात नहीं है कि हम लोग गोपनीय तरीके से शादी करने जा रहे हैं। यदि हम शादी करते हैं तो आप लोगों को भी आमंत्रित किया जाएगा। हम लोग इस वर्ष शादी नहीं करने जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2009 में रिलीज हुई फिल्म '99' में सोहा ने कुणाल खेमु के साथ काम किया था। इन दिनों सोहा अली फिल्मों में काफी व्यस्त हैं, इसी को देखते हुए उन्होंने इस साल कुणाल से शादी नहीं करने का फैसला किया है। सोहा की आने वाली फिल्मों में 'वॉर छोड़ ना यार' और 'एयरपोर्ट' प्रमुख है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर