जानिए इस अभिनेत्री को पहले किस सीन के लिए क्या-क्या करना पड़ा
लिप लॉक के सीन आजकल फिल्मों में आम बात है। ऐसे सींस के बगैर फिल्में अधूरी होती हैं। जहां, आलिया भंट्ट फिल्मों में लिप लॉक सींस आराम से दे देती हैं, वहीं, न्यूकमर कृति सनोन लिप लॉक से परहेज रखना चाहती हैं। उन्हें लिप लॉक से झिझक होती है।
मुंबई। लिप लॉक के सीन आजकल फिल्मों में आम बात है। ऐसे सींस के बगैर फिल्में अधूरी होती हैं। जहां, आलिया भंट्ट फिल्मों में लिप लॉक सींस आराम से दे देती हैं, वहीं, न्यूकमर कृति सनोन लिप लॉक से परहेज रखना चाहती हैं। उन्हें लिप लॉक से झिझक होती है।
कृति ने खुद बताया कि वे अपनी पहली फिल्म हीरोपंती में ऐसा कोई सीन नहीं देना चाहती थीं। पहले वे इस सीन से झिझक रहीं थीं। उन्होंने अपने निर्देशक सबीर खान से पूछा था कि क्या इस सीन के बगैर काम नहीं चल सकता है। यही नहीं उन्होंने सबीर से इस सीन को हटाने की बात भी कही थी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इसके बाद कृति ने सीन के लिए हामी भरी क्योंकि ये सीन फिल्म के हिसाब से जरूरी था।
दरअसल, कृति एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हैं जो इन चीजों को लेकर काफी संजीदा हैं। इसलिए उन्हें लगा कि अगर उनके माता-पिता ऐसे सींस देखेंगे तो क्या कहेंगे। हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं। कृति के पेरेंट्स ने बड़े ही सहज तरीके इसे देखा।