विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

27 किसिंग सीन वाला 'शुद्ध देसी रोमांस'

By Edited By:
Published: Thu, 29 Aug 2013 10:33 AM (IST)Updated: Thu, 29 Aug 2013 11:36 AM (IST)

नई दिल्ली। लगता है सुशांत सिंह राजपूत ने इमरान हाशमी से किसिंग किंग का खिताब छीनने की ठान चुके हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। लगता है सुशांत सिंह राजपूत ने इमरान हाशमी से किसिंग किंग का खिताब छीनने की ठान चुके हैं। कम-से-कम उनकी आने वाली फिल्म शुद्ध देसी रोमांस के किसिंग सीन के बारे में सुनकर तो यही लगता है। सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म में अपनी दोनों ही हीरोइनों परिणीति चोपड़ा और वाणी कपूर के साथ किसिंग सीन करने में कोई कंजूसी नहीं की है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सुशांत के 27 किसिंग सीन्स हैं।

फिल्म से जुड़ी सभी तस्वीरें, खबरें और वीडियो देखिए

टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से लोकप्रिय होने वाले सुशांत की यह दूसरी ही फिल्म है। उन्होंने 'काई पो चे' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। यह भी खबर थी कि इस फिल्म में सुशांत के अंतरंग दृश्यों और किसिंग सीन को लेकर उनकी गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने ऐतराज जताया था। लेकिन सुशांत ने इस बात से इनकार किया था। सुशांत का कहना है, 'अंकिता उन्हें पूरी तरह सपोर्ट करती है और जानती है कि यह सब उनके काम का हिस्सा है।'

देखते हैं कि 6 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली यह फिल्म अपने किसिंग सीन से कितनी सनसनी मचा पाती है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर