विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभिषेक ने शाहरुख की बचपन की यादें ताजा कीं

By Edited By:
Published: Tue, 11 Feb 2014 10:15 AM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2014 10:23 AM (IST)

फिल्म 'कभी अलविदा न कहना' के बाद अभिषेक बच्चन और शाहरुख खान फराह खान की 'फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म 'कभी अलविदा न कहना' के बाद अभिषेक बच्चन और शाहरुख खान फराह खान की 'फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में साथ दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती काफी गहरी हो गई। यहां तक दोनों ने नया साल भी साथ मनाया था। इस नई दोस्ती के नाते जूनियर बच्चन ने किंग खान को कुछ ऐसा तोहफा दे डाला कि शाहरुख को अपने बचपन की याद आ गई।

पढ़ें : एक टांग पर नाचेंगे किंग खान

अभिषेक ने शाहरुख को एक साइकिल गिफ्ट की है। किंग खान ने ट्विटर पर इसकी पुष्टि की। शाहरुख ने साइकिल की सवारी करते हुई एक फोटो ट्विटर पर पोस्ट की है।उन्होंने अभिषेक का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा कि 'पैसेंजर साइकिल का इंजन होता है और ये जीवन की सच्चाई है।' उन्होंने आगे लिखा 'थैंक्स जूनियर बच्चन फॉर दिज न्यू राइड, लव यू अभिषेक।'

तो नहीं बन पाती चेन्नई एक्सप्रेस बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म

फराह खान की इस फिल्म में शाहरुख के साथ अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण और सोनू सूद होंगे। फिल्म की शूटिंग पेरिस में भी हुई है। शाहरुख को सेट पर चोट लगने की वजह से कुछ दिनों के लिए फिल्म शूटिंग रोक दी गई थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर