विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनम-फवाद की खूबसूरत जोड़ी फिर सिल्‍वर स्‍क्रीन पर छाने को बेकरार

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 29 Apr 2015 09:35 AM (IST)Updated: Wed, 29 Apr 2015 10:10 AM (IST)

फिल्‍म 'खूबसूरत' में नजर आई सोनम कपूर और फवाद खान की खूबसूरत जोड़ी एक बार फिर सिल्‍वर स्‍क्रीन पर जादू ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। फिल्म 'खूबसूरत' में नजर आई सोनम कपूर और फवाद खान की खूबसूरत जोड़ी एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर जादू चलाने को तैयार है। दोनों अनुजा चौहान की मशहूर किताब पर बन रही फिल्म 'बैटल फॉर बिट्टोरा' में नजर आएंगे। दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई थी। दोनों के बीच कमाल की केमेस्ट्री देखने को मिली थी।

देखिए 'xxx' में सेक्स का तड़का लगाने आ रही हैं ये तीन नई हीरोइनें

पाकिस्तान के रहने वाले फवाद ने इसी फिल्म के जरिए बॉलीवुड में एंट्री मारी थी। वह लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर हैं। अब वह फिर से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने वाले हैं, वो भी सोनम के साथ। दोनों की फिल्म 'बैटल फॉर बिट्टोरा' में राजनीति के साथ रोमांस का तड़का देखने को मिलेगा।

नेपाल भूकंप को लेकर मनीषा कोइराला ने जारी की ये चेतावनी

वैसे इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली थी, मगर अब इसे कुछ समय के लिए टाल दिया गया है और इसके पीछे की वजह सोनम को बताया जा रहा है। दरअसल, वह इन दिनों कुछ ज्यादा ही व्यस्त हैं। एक तरफ सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग कर रही हैं तो दूसरी तरफ उन्होंने इसके बाद फिल्म 'नीरजा भनोट' को डेट्स दे रखी है।