विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सल्लू की दी गाड़ी को बेचेंगी कैट

By Edited By:
Published: Thu, 01 Aug 2013 02:21 PM (IST)Updated: Thu, 01 Aug 2013 02:56 PM (IST)

कट्रीना कैफ रणबीर के साथ 'स्पेशल फ्रेंडशिप' के आड़े अपने अतीत को नहीं आने देना चाहती। शायद यही वजह है ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कट्रीना कैफ रणबीर के साथ 'स्पेशल फ्रेंडशिप' के आड़े अपने अतीत को नहीं आने देना चाहती। शायद यही वजह है कि वह उस एसयूवी गाड़ी को बेच रही हैं, जो उनके पुराने बॉयफ्रेंड सलमान खान ने बर्थडे गिफ्ट के तौर पर उन्हें दी थी।

सूत्रों का कहना है कि कैट के साथ डेटिंग करते हुए उन्होंने उसे एक से एक महंगे गिफ्ट दिए थे। जिस एसयूवी को बेचने की चर्चा चल रही है, वह सलमान ने कट्रीना को पिछले साल उनके जन्मदिन पर दी थी। हालांकि दोनों ने कभी एक-दूसरे के साथ प्रेम की बात नहीं स्वीकारी, लेकिन सलमान द्वारा कैट को दिए यह महंगे गिफ्ट सब कुछ कहने के लिए काफी हैं। अब वक्त बदल चुका है और कट्रीना अपने अतीत को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने को तैयार हैं। कैट के एक नजदीकी ने बताया कि वे सलमान के प्रेम के प्रतीक को नजदीक के कार डीलर को बेचकर बीता अध्याय हमेशा के लिए बंद करना चाहती है।

कैट नहीं चाहती कि इस गाड़ी को बेचने को लेकर कोई चर्चा हो इसलिए वे इसे गुपचुप तरीके से बेच रही हैं। इसका खरीददार भी मीडिया पब्लिसिटी के चक्कर में नहीं पड़ना चाहता। खबर है कि गाड़ी की डील हो चुकी है, लेकिन अब भी कट्रीना यह गाड़ी इस्तेमाल कर रही है, क्योंकि अभी उन्हें पूरी पेमेंट नहीं मिली है। हालंाकि कैट के प्रवक्ता गाड़ी बेचने की बात को गलत बता रहे हैं। उनका कहना है गाड़ी अब भी कट्रीना के पास है और इसे बेचने की उनकी कोई मंशा नहीं है। (मिड डे)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर