विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऋषि कपूर का हालचाल जानने पहुंची कट्रीना कैफ

By Monika SharmaEdited By:
Published: Thu, 06 Nov 2014 09:23 AM (IST)Updated: Thu, 06 Nov 2014 09:40 AM (IST)

कट्रीना कैफ और रणबीर कपूर थाईलैंड में फिल्म 'जग्गा जासूस' का शेड्यूल पूरा करने के बाद मंगलवार की रात को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कट्रीना कैफ और रणबीर कपूर थाईलैंड में फिल्म 'जग्गा जासूस' का शेड्यूल पूरा करने के बाद मंगलवार की रात को मुंबई पहुंचे।

अगर सूत्रों की मानें तो कट्रीना रणबीर के पापा ऋषि कपूर से मिलने के लिए सीधे बांद्रा स्थित उनके बंगले कृष्णा राज पहुंची। ऋषि कपूर को मलेरिया और डेंगू हो गया है। उन्हें 30 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में उन्हें छुट्टी मिल गई थी।

एक सूत्र ने बताया, 'दोनों आधी रात को शहर के एयरपोर्ट उतरे और कट्रीना ने रणबीर के घर जाकर उनके पिता से मिलने का फैसला किया। अभिनेत्री अगली सुबह तक उन्हीं के घर रहीं।'

सूत्रों के मुताबिक रणबीर विदेश में शूटिंग कर रहे थे इसलिए उनका परिवार ऋषि की सेहत के बारे में उन्हें लगातार जानकारी दे रहा था।

पढ़ेंः क्यों हुआ रणबीर-कट्रीना का फिर से झगड़ा?

पढ़ेंः अगले साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे रणबीर और कट्रीना?