विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कट्रीना ने कहा- 'सिंगल हूं और शादी का अभी कोई प्लान नहीं है'

By Edited By:
Published: Fri, 15 Nov 2013 12:10 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2013 04:38 PM (IST)

मुंबई। कट्रीना ने अपने और रणबीर कपूर के रिलेशन की खबरों को ब्रेक लगाते हुए कहा है कि अभी मैं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कट्रीना ने अपने और रणबीर कपूर के रिलेशन की खबरों को ब्रेक लगाते हुए कहा है कि अभी मैं सिंगल हूं। शादी के बारे में कहा कि शादी की अभी कोई प्लानिंग नहीं है।

कुछ समय पहले मीडिया में रणबीर और कट्रीना की स्पेन में बिताई गई छुंिट्टयों की फोटो लीक हो गई थी। इन तस्वीरों में कट्रीना बिकनी में थीं। ये तस्वीरें काफी दिनों तक मीडिया में सुर्खियां बनी थीं।

धूम मचाले सॉन्ग के लॉन्च के लिए लंबे समय बाद मीडिया के सामने आईं कट्रीना ने कहा कि मैं शादी ना होने तक सिंगल हूं। यह मेरी लाइन थी, जिसे अब सभी यूज करते हैं। लगता है मुझे इसपर कॉपीराइट लेना पड़ेगा। फिलहाल शादी का मेरा कोई प्लान नहीं है। कैट ने ये भी पूछा कि मीडिया क्यों किसी को कपल बनाने की कोशिश में रहती है।

कैट ने आगे कहा कि शायद सभी सिंगल या शादीशुदा होते हैं इसलिए अगर कोई मेरा दीवाना है तो इससे मुझे कोई परेशानी नहीं है। सेलीब्रिटीज को इन सबकी आदत होती है।

कैट ने अपनी और रणबीर की अगले साल होने वाली मंगनी की अफवाहों के बारे में पूछे जाने पर इसे टाल दिया।

सलमान और रणबीर में से ज्यादा रोमांटिक कौन है पूछने पर कैट ने जवाब दिया कि मैं एक लंबी और शांत जिंदगी बिताना चाहती हूं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर