यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कट्रीना से समलैंगिक संबंध बनाने को तैयार करीना
करीना कपूर की बेबाकी किसी से छिपी नहीं है। जल्द ही वो करण जौहर के शो कॉफी विद करण में ...और पढ़ें

मुंबई। करीना कपूर की बेबाकी किसी से छिपी नहीं है। जल्द ही वो करण जौहर के शो कॉफी विद करण में नज़र आने वाली हैं। लेकिन शो में वो अकेली नहीं होंगी उनके साथ होंगे उनके भाई रणबीर कपूर भी। इस बातचीत के दौरान करीना ने बिना झिझके कट्रीना को अपनी भाभी बुलाया।
कॉफी विद करण के रैपिड फायर राउंड में करीना से जब करण ने पूछा कि अगर वो किसी के साथ समलैंगिक रिश्ता बनाना चाहेंगी तो वो कौन होगी? इस सवाल के जवाब में करीना ने कहा कि वो ऐसा रिश्ता सिर्फ अपनी भाभी कट्रीना के साथ ही बना सकती हैं।
बातचीत के दौरान जब करण ने रणबीर से पूछा कि वो शादी कब कर रहे हैं तो करण की बात काटते हुए करीना बोलीं, 'मैं तो रणबीर की शादी में लहंगा पहन चिकनी चमेली और शीला की जवानी पर नाचने के लिए तैयार हूं।' (आई-नेक्सट)
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
