विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करण जौहर के लिए आइटम सॉन्ग कर रही हैं करीना!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Wed, 04 Mar 2015 09:59 AM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2015 10:25 AM (IST)

फिल्म निर्माता करण जौहर और एक्ट्रेस करीना कपूर हाल ही में एक मैगजीन के कवर पेज पर साथ नज़र आए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म निर्माता करण जौहर और एक्ट्रेस करीना कपूर हाल ही में एक मैगजीन के कवर पेज पर साथ नज़र आए थे। मैगजीन के इस स्पेशल एडिशन पर छपी दोनों की तस्वीर बेहद आकर्षक थी।

मैगजीन के कवर पेज पर छा गईं ग्लैमरस तब्बू

सुनने में आ रहा है कि करीना जल्द ही करण की अगली होम प्रोडक्शन फिल्म 'ब्रदर्स' के लिए एक आइटम सॉन्ग करने जा रही हैं। एक वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक एक्ट्रेस ने इस आइटम सॉन्ग के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है। करीना इस गाने में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ थिरकती नज़र आएंगी।

करीना के बेस्ट फ्रेंड और एक्टर अक्षय कुमार भी फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं और इसका निर्देशन खुद करण जौहर करेंगे।

अब 'बदमाशियां' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

पिछले साल करीना ने करण जौहर की फिल्म 'शुद्धि' छोड़ दी थी जिसके बाद से सुनने में आ रहा था कि दोनों की दोस्ती में कड़वाहट आ गई है। हालांकि मैगजीन के कवर पेज पर साथ आने और करीना का करण की फिल्म के लिए आइटम सॉन्ग करने की खबर के बाद साफ हो गया है कि दोनों ने अपने मतभेद सुलझा लिए हैं।

करण और करीना इससे पहले 'कभी खुशी कभी गम', 'गोरी तेरे प्यार में', 'एक मैं और एक तू' और 'वी आर फैमिली' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

जोधपुर कोर्ट ने सलमान के खिलाफ अपील की खारिज