विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपने सौतेले बेटे के साथ कहां घूम रही हैं करीना कपूर?

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 26 Jun 2015 02:20 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2015 06:18 PM (IST)

इन दिनों सैफ अली खान और करीना कपूर एक साथ छुट्टियों का मजा ले रहे हैं। वो काम के साथ-साथ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। इन दिनों सैफ अली खान और करीना कपूर एक साथ छुट्टियों का मजा ले रहे हैं। वो काम के साथ-साथ एक दूसरे के साथ खूबसूरत पल बिताने के लिए अक्सर दूर देश में निकल जाते हैं। इस महीने की शुरुआत में सैफ अली खान, करीना कपूर के साथ मालदीव की खूबसूरती का मजा लेते नजर आए थे।

जब सलमान का 'बजरंगी भाईजान' के डायरेक्टर से हुआ था पंगा

अब वो लंदन में करीना कपूर की बहन करिश्मा कपूर का बर्थडे मनाने पहुंच गए हैं। करीना कपूर की एक फोटो सामने आई है, जिसमें वो सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ यह जानकारी भी दी गई है कि पूरा परिवार लंदन में करिश्मा कपूर का बर्थडे मना रहा है।

वैसे यह हमेशा से परंपरा ही रही है कि करिश्मा कपूर का जन्मदिन हर साल किसी शानदार जगह पर मनाया जाता है। वह 25 जून को 41 साल की हो गईं, ऐसे में पार्टी तो बनती है। खैर, सैफ अली खान के साथ-साथ उनके बच्चों से भी करीना कपूर की अच्छी ट्यूनिंग देखकर वाकई में उनके फैंस काफी खुश होंगे। ऐसा होना भी चाहिए।