विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करण जौहर के दिल के करीब है गाना 'जेहनसीब'

By Edited By:
Published: Tue, 07 Jan 2014 04:05 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jan 2014 04:07 PM (IST)

मुंबई। धर्मा प्रोडक्शन और फैंटम फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही फिल्म 'हंसी तो फंसी' के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। धर्मा प्रोडक्शन और फैंटम फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही फिल्म 'हंसी तो फंसी' के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर फिल्म का गाना 'जेहनसीब' के साथ काफी भावुक हैं।

सूत्रों के मुताबिक गाना जेहनसीब करण के दिल के बहुत करीब है। इस गाने को वह फिल्म में चाहते थे और डायरेक्टर व म्यूजिक कम्पोजर के साथ चर्चा करके सही तरीके से इसे गाया गया है। जब गाना रिकॉर्ड हो रहा था तब करण भी स्टूडियों में मौजूद थें, क्योंकि वे इस गाने को लेकर काफी उत्सुक थे।

पढ़ें: ये क्या लव स्टोरिज से डरने लगे हैं करण जौहर?

इस बारे में करण जौहर ने कहा कि, जेहनसीब मुझे अब तक सुने गए खूबसूरत लव सांग्स में से एक लगा है। बहुत कम ऐसे गाने होते हैं जिसमें मैलॉडी होती है.लिरिकल वेल्यू और सोल होती है. यह सबका खूबसूरत मिश्रण है।

डायरेक्टर विनिल मैथ्यू ने कहा फिल्म का गाना जेहनसीब अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। यह एक इमोश्नल गाना है जो कि फिल्म के लीड स्टार्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा के बीच खूबसूरत पलों को पेश करता है। करण इस ट्रेक को एलबम में लाने को बहुत उत्सुक थे। पहले इसे सोलो नंबर को शेखर रविजानी ने गाया था लेकिन बाद में इसका डूएट बनाना गया, जिसमें चिन्मयी श्रीपदा ने अपनी आवाज दी। (नई दुनिया)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर