विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करण जौहर की आखिरी Sip, और तब ख़त्म हो जायेगी कॉफी

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 24 Feb 2017 01:24 PM (IST)Updated: Fri, 24 Feb 2017 01:28 PM (IST)

करण के इस बार के सीज़न का ट्रेंड थोड़ा बदला रहा। उन्होंने जोड़ी के कॉम्बिनेशन पर जोर देने की बजाय ...और पढ़ें

करण जौहर की आखिरी Sip, और तब ख़त्म हो जायेगी कॉफी
करण जौहर की आखिरी Sip, और तब ख़त्म हो जायेगी कॉफी

मुंबई। अपने चैट शो ' कॉफी विथ करण ' के जरिये बड़े बड़े बॉलीवुड सितारों की ज़िन्दगी में उफान लाने वाले करण जौहर के इस शो का पांचवां सीज़न अगले महीने एक अवॉर्ड समारोह के साथ ख़त्म हो जाएगा।

हालांकि अभी तक करण की तरफ से इस बात की कोई घोषणा नहीं की गई है लेकिन सूत्रों के मुताबिक कॉफी विथ करण 5 का आखिरी एपिसोड 19 मार्च को टेलीकॉस्ट किया जाएगा। लेकिन उस दिन किसी सेलेब्रिटी के साथ चैट नहीं बल्कि कॉफी अवॉर्ड्स दिए जाएंगे। ये ' कॉफी अवॉर्ड ' होंगे जो इस सीज़न के दौरान आये बेस्ट मोमेंट को लेकर दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि इस अवॉर्डस के लिए करण जौहर ने एक जूरी भी बनाई है जिसमें अयान मुखर्जी , मलाइका अरोड़ा , नेहा धूपिया और रोहन जोशी शामिल हैं। करण के शो में आमिर , शाहरुख़ खान , सलमान खान , प्रियंका , करीना , रणवीर दीपिका सहित सारे बड़े सितारों ने हिस्सा लिया है इसलिए अवॉर्ड्स के लिए मुकाबला तगड़ा माना जा रहा है।

Box Office : रंगून जाने से पहले ये बातें भी नोट कर लीजिए  

करण के इस बार के सीज़न का ट्रेंड थोड़ा बदला रहा। उन्होंने जोड़ी के कॉम्बिनेशन पर जोर देने की बजाय उन सितारों को प्रेफरेंस दी जो अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए आने वाले थे। इनमें डीयर ज़िन्दगी के लिए शाहरुख़ और आलिया और दंगल के लिए आमिर खान शामिल थे।