यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
केआरके ने कहा-कपिल शर्मा को मुझे जनता के सामने पीटना चाहिए
ट्विटर पर कॉमेडियन कपिल शर्मा को गंदी गालियां देने वाले कमाल रशीद खान यानी केआरके अब कपिल से समझौता करने के मूड में हैं।

नई दिल्ली। ट्विटर पर कॉमेडियन कपिल शर्मा को गंदी गालियां देने वाले कमाल रशीद खान यानी केआरके अब कपिल से समझौता करने के मूड में हैं।
केआरके ने ट्वीट किया, 'अगर कपिल भाई अब भी मुझसे खफा हैं तो उन्हें मुझे कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में बुलाना चाहिए और जनता के सामने पीटना चाहिए।' केआरके ने एक और ट्वीट किया, 'मेरे दोस्त मेरे प्यार मेरे भाई कपिल शर्मा को गुड मॉर्निंग तथा किस और हमारे बीच लड़ाई चाहने वाले दुश्मनों को किक।'
कपिल की तरफ से केआरके के इन ट्वीट्स पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई हैं। आपको याद दिला दें कि केआरके ने ही पहले ट्विटर पर कपिल का मजाक उड़ाकर उन्हें उकसाया था और उसके बाद कपिल ने जब उन्हें जवाब दिया तो वो बौखला गए थे।
