विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आखिरकार सनी लियोन के लिए राजी हो गए कपिल शर्मा

By Edited By:
Published: Wed, 05 Mar 2014 09:13 AM (IST)Updated: Fri, 07 Mar 2014 01:01 PM (IST)

कुछ महीने पहले कपिल शर्मा ने सनी लियोन को भले ही अपने शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' का मेहमान बनाने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कुछ महीने पहले कपिल शर्मा ने सनी लियोन को भले ही अपने शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' का मेहमान बनाने से मना कर दिया था, लेकिन अब कपिल ने अपनी जिद छोड़ दी है।

मलेशिया में हुए इस हादसे में मरते-मरते बचीं सनी लियोन। पूरा मामला यहां क्लिक करके जानें

आज सनी लियोन, निर्माता एकता कपूर के साथ कॉमेडी नाइट्स में अपनी आगामी फिल्म 'रागिनी एमएमएस-2' की प्रमोशन करती हुई नजर आएंगी। बताया जाता है कि एकता और सनी कल कॉमेडी नाइट्स के सेट पर पहुंची थीं और अगले कुछ दिनों में यह एपिसोड दर्शकों को देखने को मिलेगा।

पढ़ें: ऑटो रिक्शा की सवारी सनी लियोन को कैसे पड़ गई भारी

इससे पहले पिछले साल जब सनी की फिल्म 'जैकपॉट' रिलीज हुई थी, तब कपिल ने उन्हें अपनी शो की मेहमान बनाने से मना कर दिया था। बताया जाता है कि सनी चूंकि पहले पोर्न फिल्में करती थीं इसलिए कपिल उन्हें अपने शो में शामिल नहीं करना चाहते थे।