विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब भी गुत्थी को मिस करते हैं कपिल

By Edited By:
Published: Thu, 27 Feb 2014 12:44 PM (IST)Updated: Thu, 27 Feb 2014 01:01 PM (IST)

भले ही कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर कॉमेडी के दो अलग-अलग शो लेकर आते हैं, लेकिन आज भी कॉमेडी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। भले ही कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर कॉमेडी के दो अलग-अलग शो लेकर आते हैं, लेकिन आज भी कॉमेडी नाइट्स की उस शानदार जोड़ी को दर्शक भूल नहीं पाए हैं। इस जोड़ी के मंच पर आते ही हंसी का जो समां बंधता था, वह अब नहीं मिलता। कपिल ने साफ कहा कि जब वे दोनों साथ काम करते थे, तब कुछ खास होता था।

पढ़ें : कॉमेडी नाइट्स में जा सकते हैं मनीष पॉल

कपिल ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनके साथ सुनील को बेहतर प्लेटफॉर्म मिलता था। उन्होंने कहा कि जब वे और गुत्थी स्टेज पर होते थे, तब कुछ खास जरूर होता था। एक स्पेशल मैजिक होता था। उन्होंने कहा कि इस बारे में गुत्थी से उन्होंने कई बार चर्चा भी की है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि गुत्थी के नए शो में उनके शो से ज्यादा चर्चित किरदार हैं, लेकिन जो बात उनके और गुत्थी के मंच पर आने से बनती थी, वो बात अब नहीं बनती।

पढ़ें : कपिल को छुटकी की चुनौती

कपिल ने गुत्थी और अपनी दोस्ती के बारे में फैली सारी अफवाहों को सिरे से खारिज किया और कहा, 'मैं और सुनील हमेशा से ही अच्छे दोस्त हैं। सुनील को अच्छे ऑफर मिले इसलिए वो चले गए, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि सुनील के साथ मेरे संबंध बिगड़ गए। हम दोनों आज भी हर चीज को लेकर चर्चा करते हैं। मुझे पीठ में दिक्कत हुई तो सुनील ने हाल-चाल लेने के लिए मुझे सोमवार को फोन किया था।'