विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कंगना ने पहना पांच लाख का गाउन

By Edited By:
Published: Thu, 28 Nov 2013 11:57 AM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2013 02:44 PM (IST)

कंगना रनौत इन दिनों अपने फैशन और स्टाइल पर खास ध्यान दे रहीं हैं। इसलिए उन्होंने हालिया एक अवार्ड फंक्शन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई (सोनाली जोशी पिटाले)। कंगना रनौत इन दिनों अपने फैशन और स्टाइल पर खास ध्यान दे रहीं हैं। इसलिए उन्होंने हालिया एक अवार्ड फंक्शन में पेरिस से मंगवाया हुआ पांच लाख रुपये का गाउन पहना। हालांकि इस गाउन को पहनकर रेड कार्पेट पर चलना कंगना के लिए मुश्किलों भरा था, लेकिन उन्होंने बखूबी इसे निभाया।

पढ़ें : कृष थ्री की सफलता ने मिटाई कंगना-प्रियंका की दूरी

बताया जाता है कि पिंक कलर का जो गाउन कंगना ने 'हैलो हॉल ऑफ फेम अवा‌र्ड्स 2013' में पहना था, उसे खास पेरिस में बनाया व मंगवाया गया था। ये एक सैटिन क्रिएशन है। इस क्रिएशन की खास बात ये है कि यह शरीर के साथ बिल्कुल चिपकी हुई होती है, इसे सपोर्ट देने के लिए कोई जिप नहीं होता है। बस एक पतले से धागे से इसे बांध दिया जाता है। शरीर के पोस्चर के हिसाब से इसे डिजाइन किया जाता है। इसे बनाने में काफी मेहनत लगती है। कंगना ने इसे पहनकर रेड कार्पेट पर वॉक किया।

कंगना ने बताया कि पहले उन्हें इसे पहनकर वॉक करने में परेशानी हो रही थी, लेकिन फिर उन्होंने बड़ी सावधानी से इसे पहना और खूबसूरती से वॉक भी किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर