विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्म बिरादरी हुई कंगना की मुरीद, अरबाज ने भी की जमकर तारीफ

By Edited By:
Published: Wed, 12 Mar 2014 08:29 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 12 Mar 2014 09:05 AM (GMT+05:30)

कंगना रनौत ने फिल्म 'क्वीन' से अपने अभिनय का लोहा मनवा लिया है। पूरी फिल्म बिरादरी इस समय कंगना के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कंगना रनौत ने फिल्म 'क्वीन' से अपने अभिनय का लोहा मनवा लिया है। पूरी फिल्म बिरादरी इस समय कंगना के गुण गा रही है। अभिनेता से निर्माता निदेशक बने अरबाज खान ने कंगना को बेहद प्रतिभाशाली अभिनेत्री बताया है।

पढ़ें : बॉक्स ऑफिस का वीकेंड

अरबाज, 'मैं खुद उनसे मिलने जाऊंगा और बधाई दूंगा। क्वीन में उन्होंने शानदार अभिनय किया है। फिल्म में वह काफी सहज लगी हैं। वह प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। उनकी मौजूदगी ने फिल्म को बहुत खूबसूरत बनाया है।' उन्होंने कहा, 'मौजूदा समय में मैंने जितनी भी फिल्में देखी हैं, उनमें क्वीन एक बेहतरीन फिल्म है। विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म क्वीन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

पढ़ें : बॉलीवुड की खबरें