विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करियर तक बर्बाद करने की धमकी मिल चुकी है मुझे, जानिये और क्या कहा कंगना रनौत ने

By Hirendra JEdited By:
Published: Wed, 22 Feb 2017 09:31 AM (IST)Updated: Wed, 22 Feb 2017 09:43 AM (IST)

कंगना- ‘मेरा समय मुश्किल भरा था लेकिन मैं उससे भयभीत नहीं हुई क्योंकि मुझे पता है कि मैंने कुछ गलत नहीं किया।’

करियर तक बर्बाद करने की धमकी मिल चुकी है मुझे, जानिये और क्या कहा कंगना रनौत ने
करियर तक बर्बाद करने की धमकी मिल चुकी है मुझे, जानिये और क्या कहा कंगना रनौत ने

मुंबई। कंगना रनौत अपनी स्टाइल और अपने ड्रेसिंग सेन्स के अलावा जिस चीज़ के लिए जानी जाती है तो वो है उनका बेपरवाह और बिंदास होकर अपनी बात कहने का ढंग। कंगना ने वैसे तो यह साफ़ कर दिया है कि उनके और रितिक रोशन के बीच जो भी विवाद था वह अब बीते दिनों की बात है। लेकिन, कंगना ने इस पूरे मामले को एक सबक की तरह याद रखा है और उस बात को याद कर आज भी भावुक हो जाती हैं।

बता दें कि 24 फरवरी को कंगना की फ़िल्म 'रंगून' रिलीज़ हो रही है। जिसमें उनके साथ सैफ अली ख़ान और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इसी सिलसिले में वो फ़िल्म प्रमोशन के लिए लगातार यात्राएं कर रही हैं और लगातार मीडिया से रूबरू हो रही हैं। कंगना-रितिक विवाद पर कंगना ने कहा कि इंडस्ट्री के कई लोगों ने उन्हें पब्लिक में कुछ भी कहने से बचने की सलाह दी थी और सब कुछ बंद दरवाजे के पीछे निपटाने को कहा था। कंगना ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, मुझे कई बड़े लोगों के घर बुलाया गया। उन्होंने कहा, ‘मेरा समय मुश्किल भरा था लेकिन मैं उससे भयभीत नहीं हुई क्योंकि मुझे पता है कि मैंने कुछ गलत नहीं किया।’ हालांकि, कंगना ने यह भी साफ़ कर दिया कि अब वो बात पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है और इस को बार-बार नहीं उठाया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: वरुण-आलिया डूबे थे मस्ती में, सचिन तेंदुलकर को देखते ही वरुण बने गुड बॉय, देखें तस्वीरें

गौरतलब है कि कंगना और रितिक के बीच यह विवाद पिछले साल उस समय शुरू हुआ जब कंगना ने एक इंटरव्यू में रितिक को ‘सिली एक्स’ कहा था। मामला तब और गरमा गया था जब दोनों ने एक दूसरे को कानूनी नोटिस भेज दिए थे। बहरहाल, अब यह बात पुरानी हो चली है और ऐसे में कंगना और रितिक के फैंस अब निश्चिन्त हो सकते हैं कि अब सब कुछ ठीक है!