यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शूटिंग के दौरान भड़कीं कंगना, सबके सामने बहन को लगा दी डांट
यह पहली बार नहीं है, जब उनकी बहन रंगोली को कंगना के गुस्से के सामना सबके सामने करना पड़ा हो। ...और पढ़ें

मुंबई। कंगना रनौत कितनी मूडी हैं, आप इसका अनुमान इस बात से लगा सकते हैं कि वो जब गुस्से में आती हैं तो अपनी बहन को भी खरी-खोटी सुनाने से बाज नहीं आतीं।
खबर है कि हाल ही में एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान कंगना ने रंगोली को जमकर बातें सुनायीं। रंगोली कंगना की बिजनेस मैनेजर भी हैं। दरअसल, कंगना की तबीयत उस दिन ठीक नहीं थी। वो उस दिन काम नहीं करना चाहती थीं। लेकिन रंगोली ने उस दिन का उनका एड शूट कैंसिल ही नहीं किया। इसकी वजह से ना चाहते हुए भी कंगना को उस दिन शूटिंग के लिए जाना ही पड़ा। उस दिन चूंकि कंगना बीमार थीं। इसलिए कई रीटेक्स के बाद भी शॉट सही नहीं आए, जिससे मेकर्स नाखुश हो गए। तमाम कोशिशों के बाद भी जब कंगना अपना बेस्ट शॉट ना दे सकीं, तो उन्होंने अपनी बहन को जमकर खरी-खोटी सुनायी।
सुष्मिता सेन के घर पल रहे हैं डेंगू के मच्छर, बीएमसी ने भेजा नोटिस

यह पहली बार नहीं है, जब उनकी बहन रंगोली को कंगना के गुस्से के सामना सबके सामने करना पड़ा हो। इससे पहले भी 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' की शूटिंग के दौरान किसी इवेंट को लेकर कंगना ने रंगोली को काफी बातें सुना दी थीं। रंगोली उस वक़्त कुछ भी नहीं कहतीं, जब कंगना गुस्से में होती हैं, क्योंकि वो इस बात से वाकिफ हैं कि उनकी बहन का गुस्सा किस तरह का है। वह जितनी जल्दी गुस्से में आती हैं। उतनी जल्दी ही शांत भी हो जाती हैं।
