कमाल की करीना, तैमूर के जन्म के बाद ऐसी दिखने लगी बेबो
करीना कपूर को ब्रांद्रा के एक सेलून से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। वे बिलकुल नए लुक में नज़र आईं।
रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। करीना कपूर के मां बनने के बाद उनके बेटे तैमूर अली ख़ान पटौदी के साथ के फोटो सोशल मीडिया पर काफी वाइरल हुए थे। लेकिन मां बनने के बाद पहली बार इस नए लुक में नज़र आईं बेबो। आप भी देखिए।
'बेबो मैं बेबो'। जी हां बेबो तो बेबो हैं जो बॉलीवुड की किसी हसीना से कम नहीं हैं। वे मां बनने के बाद अब बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी में जुट गई हैं। यू कहें कि यह सेकंड इनिंग ही है। मंगलवार को करीना कपूर ख़ान को ब्रांद्रा के एक सेलून में देखा गया। जहां से करीना एक नए लुक में दिखीं। खास बात यह थी कि वे इस नए लुक में काफी कूल दिख रही थीं। वे काफी कॉन्फीडेंट भी लग रही थीं। बता दें कि, शशांक घोष द्वारा डायरेक्ट की जानेवाली 'वीरे दी वेडिंग' फ़िल्म में करीना नज़र आएंगी। उन्होंने इस फ़िल्म के लिए ही यह लुक अपनाया है।
सलमान की पार्टी में सैफ का जाना क्यों बना चर्चा का कारण
तैमूर अली ख़ान पटौदी को जन्म देने के बाद करीना बॉलीवुड में कमबैक करेंगी। मां बनने के बाद उन्होंने सेकंड इनिंग की तैयारी शुरू कर दी है।