रितिक रोशन की फिल्म में विलेन बनेंगे कबीर बेदी!
फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर ने रितिक रोशन और न्यूकमर पूजा हेगड़े को अपनी अगली फिल्म 'मोहन जोदाड़ो' के लिए साइन किया था। अब फिल्ममेकर ने एक और एक्टर को कास्ट में शामिल किया है। इस ऐतिहासिक फिल्म में एक्टर कबीर बेदी को साइन किया गया है। गोवारिकर पिछले एक महीने से
मुंबई। फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर ने रितिक रोशन और न्यूकमर पूजा हेगड़े को अपनी अगली फिल्म 'मोहन जोदाड़ो' के लिए साइन किया था। अब फिल्ममेकर ने एक और एक्टर को कास्ट में शामिल किया है। इस ऐतिहासिक फिल्म में एक्टर कबीर बेदी को साइन किया गया है। गोवारिकर पिछले एक महीने से अपनी फिल्म के परफेक्ट विलेन की तलाश में थे। वो किसी ऐसे एक्टर को कास्ट करना चाहते थे जो रितिक को टक्कर दे सके। एक महीने लंबे मिशन के बाद गोवारिकर को आखिर इस रोल के लिए कबीर बेदी परफेक्ट लगे।
पहले दिन 'तेवर' ने कमाए सिर्फ साढ़े सात करोड़
वो बॉन्ड मूवी 'ऑक्टोपसी' और गिरिश कर्नाड के ऐतिहासिक प्ले 'तुगलक' में बेदी की परफॉर्मंस से प्रभावित थे।
आशुतोष ने बताया, 'वो लंबे समय से मेरी विश लिस्ट में थे। मुझे उनका काम बेहद पसंद है।'
वहीं बेदी भी इस फिल्म का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। वो कहते हैं, 'मैं फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाने को लेकर काफी उत्साहित हूं। मैं आशुतोष को मेरे लॉस एंजिलिस के दिनों से जानता हूं। फिल्म में जबर्दस्त हीरो रितिक हैं जिसने मेरा रोल बनाया क्योंकि फिल्म का मुख्य विलेन काफी ताकतवर और रोमांचक हैं।'
बेशक रितिक और कबीर बेदी को एक साथ पर्दे पर देखना रोमांचक होगा।
(साभार नई दुनिया)