विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब फुटबॉल पर फिल्म बनाएंगे जॉन अब्राहम

By Edited By:
Published: Sat, 28 Sep 2013 06:46 PM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2013 08:58 AM (IST)

अपनी हालिया फिल्म 'मद्रास कैफे' की सफलता के बाद अभिनेता जॉन अब्राहम अब फुटबॉल, मोटर साइकिलिंग और बॉक्सिंग जैसे खेलों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अपनी हालिया फिल्म 'मद्रास कैफे' की सफलता के बाद अभिनेता जॉन अब्राहम अब फुटबॉल, मोटर साइकिलिंग और बॉक्सिंग जैसे खेलों पर फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं।

उन्होंने कहा,'फिलहाल मैं इतना ही बता सकता हूं कि यह फिल्म फुटबॉल पर आधारित होगी। इस पर काम चल रहा है। हम जल्द ही इस बारे में घोषणा करेंगे।' उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी खिलाड़ी की जिंदगी पर आधारित नहीं होगी, लेकिन सत्य घटना से प्रेरित होगी। अभिनेता की खेलों में खासी रुचि है।

जॉन ने कहा, इस फिल्म के अलावा खेल आधारित दो-तीन फिल्में बनेगी। इनमें एक मोटरसाइकिल पर होगी। इसकी पटकथा पर काम हो रहा है। जबकि बॉक्सिंग और कुश्ती जैसे खेलों पर फिल्म बनाने पर विचार किया जा रहा है। इन फिल्मों में मुख्य किरदार उनके द्वारा निभाने जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में जॉन ने कहा,'अभी मैं कुछ नहीं कह सकता, लेकिन इन फिल्मों के लिए अपने प्रोडेक्शन हाउस की पहली पसंद मैं ही होऊंगा। उसके बाद हम किसी और के बारे में विचार करेंगे।' अपने होम प्रोडक्शन तले 'विकी डोनर' और 'मद्रास कैफे' जैसी सफल फिल्में दे चुके जॉन का मानना है कि उनकी अगली फिल्म इन दोनों से बेहतर होगी। फिलहाल वह फिल्म 'वेलकम बैक' और 'दोस्ताना 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

मल्लिका सेहरावत हुई घायल

छोटे पर्दे पर कदम रखने जा रही बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका सेहरावत घायल हो गई हैं। उदयपुर में अपने टीवी रियलिटी शो 'द बैचलरेट इंडिया-मेरे ख्यालों की मल्लिका' के लिए एक प्रोमो की शूटिंग के दौरान वह मोटरसाइकिल से गिर गई। 36 वर्षीय अभिनेत्री को मामूली चोटें आई हैं। सूत्रों के मुताबिक, चोट लगने के बावजूद वह तुरंत खड़ी हो गई और फिर से शूटिंग के लिए तैयार हो गई।

अक्षय ने 35 फिल्मों के गाने के अधिकार खरीदे

अभिनेता अक्षय कुमार ने 35 से ज्यादा गानों के अधिकार खरीद लिए हैं। सूत्रों के मुताबिक उनकी आगामी फिल्मों में नए गायक इन्हें अपनी आवाज देंगे। इस संबंध में कई नए गायकों, संगीत निर्देशकों ने उसने संपर्क साधा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर