जेनिफर ने बिपाशा से अपने पूर्व पति करण की शादी पर तोड़ी चुप्पी
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी में अब कुछ दिन बाकी रह गए हैं। 30 अप्रैल को दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में करण की एक्स वाइफ जेनिफर विंगेट ने भी अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
मुंबई। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने लगभग एक साल तक रिश्ते को दुनिया से छिपा कर रखा। इस दौरान उनकी डेटिंग की काफी खबरें आईं, लेकिन इन्होंने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया। लेकिन आखिरकार पिछले दिनों करण-बिपाशा ने माना कि वे रिलेशनशिप में हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी शादी की तारीख की भी घोषणा कुछ दिनों पहले कर दी। करण और बिपाशा 30 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में करण की एक्स वाइफ जेनिफर विंगेट ने उन्हें बधाई दी है।
शाहरुख अब ऐसा कर आना चाहते हैं सलमान की तरह मोदी के करीब?
करण और बिपाशा इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। इधर जब से इन दोनों ने शादी की घोषणा की है, तब से इन्हें गिफ्ट और बधाई संदेश मिलने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। ऐसे में करण की एक्स वाइफ जेनिफर विंगेट ने भी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इस जोड़े को शादी की बधाई दी है।
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, जेनिफर ने कहा, 'मैं उनकी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के लिए कामना करती हूं। मेरा मानना है कि ये बहुत अद्भत जोड़ा है। शादी बहुत अच्छा बंधन है, अगर दो सोच-समझकर साथ रहने का फैसला करते हैं। ईश्वर इन दोनों को खुश रखे।'
उन्होंने आगे कहा, 'देखिए, प्यार एक अद्भुत अहसास है। अगर आप किसी के लिए इस अहसास को महसूस करते हो, तो ये बहुत अच्छी बात है।'
खबरों की मानें तो 29 अप्रैल को संगीत और मेहंदी रस्म होगी। इसके बाद 30 अप्रैल की शाम को मुंबई के एक पांच सितारा होटल में बिपाशा और करण शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
बता दें कि बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर की तीसरी बेगम बनने जा रही हैं। इससे पहले एक्ट्रेस श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से करण शादी कर अलग हो चुके हैं। हालांकि बिपाशा बसु की ये पहली शादी है।