Move to Jagran APP

दिल धड़काने आ रहे हैं जाह्नवी और ईशान, पर फ्लॉप रहा इन स्टार किड्स का डेब्यू

जाह्नवी के कज़िन और अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने 2016 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की 'मिर्ज़्या' से बॉलीवुड में करियर शुरू किया। ये फ़िल्म फ्लॉप रही।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 16 Nov 2017 04:39 PM (IST)Updated: Sun, 19 Nov 2017 08:46 AM (IST)
दिल धड़काने आ रहे हैं जाह्नवी और ईशान, पर फ्लॉप रहा इन स्टार किड्स का डेब्यू

मुंबई। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर 'धड़क' से बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू कर रही हैं। उनका साथ दे रहे हैं ईशान, जो शाहिद कपूर के हाफ़ ब्रदर और नीलिमा अज़ीम-राजेश खट्टर के बेटे हैं। जाह्नवी की ये पहली फ़िल्म है, जबकि ईशान की दूसरी फ़िल्म होगी। ईशान इसके अलावा 'बियांड द क्लाउड्स' में भी लीड रोल में नज़र आने वाले हैं। हालांकि पहली बॉलीवुड फ़िल्म 'धड़क' ही मानी जाएगी।

loksabha election banner

बॉलीवुड में और भी स्टार किड्स हैं, जिन्होंने एक साथ डेब्यू किया, मगर हैरत की बात देखिए कि इनमें ज़्यादातर फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर नहीं चलीं। जाह्नवी के कज़िन और अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने 2016 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की 'मिर्ज़्या' से बॉलीवुड में करियर शुरू किया। उनके साथ आयीं संयमी खेर, जो शबाना आज़मी की नीस हैं। ये फ़िल्म फ्लॉप रही। वैसे कुछ ऐसा ही हाल रहा हर्ष की बहन सोनम कपूर का। सोनम ने रणबीर कपूर के साथ संजय लीला भंसाली की फ़िल्म 'सावरिया' से 2007 में बॉलीवुड में क़दम रखा, मगर ये फ़िल्म फ्लॉप रही।

यह भी पढ़ें: जाह्नवी कपूर समेत 2018 में गदर मचाने आ रहे हैं ये 5 स्टार किड्स

सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी, जिन्होंने 2015 में हीरो के रीमेक 'हीरो' से डेब्यू किया था। सूरज आदित्य पंचोली और ज़रीना बहाव के बेटे हैं, वहीं अथिया सुनील शेट्टी की लाड़ली हैं। ये फ़िल्म कुछ ख़ास नहीं चली। जेपी दत्ता की फ़िल्म 'रिफ्यूजी' से अभिषेक बच्चन और करीना कपूर ने बतौर एक्टर पारी शुरू की। ये डेब्यू फ्लॉप रहा। अमिताभ और कपूर खानदान का नाम भी इन दोनों की कामयाबी पक्की नहीं कर सका।

ये डेब्यू रहे हिट

यह भी पढ़ें: जाह्नवी कपूर की धड़क ही नहीं, ये बॉलीवुड फ़िल्में भी हैं मराठी रीमेक

अब बात उन फ़िल्मों की, जिनके ज़रिए स्टार किड्स को सक्सेसफुल डेब्यू मिला। करण जौहर ने 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर' से वरुण धवन और आलिया भट्ट को लांच किया। वरुण, डेविड धवन के बेटे हैं, जबकि आलिया महेश भट्ट और सोनी राज़दान की बेटी हैं। ये डेब्यू बेहद कामयाब रहा। 'बरसात' से बॉबी देओल और ट्विंकल खन्ना ने बॉलीवुड में क़दम रखा। धर्मेंद्र के बेटे बॉबी और राजेश खन्ना-डिंपल की बेटी ट्विंकल का डेब्यू कामयाब रहा।

यह भी पढ़ें: प्रेमी जोड़ों पर पहले भी टूटी है कयामत, जाह्नवी-ईशान का होगा ऐसा हाल

प्रोड्यूसर बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर ने 'इशकज़ादे' से बतौर एक्टर सफ़र शुरू किया। इसमें उनका साथ दिया परिणीति चोपड़ा ने, जो प्रियंका चोपड़ा की कज़िन हैं। परिणीति ने इससे पहले रणवीर सिंह की फ़िल्म 'लेडीज़ वर्सेज़ रिकी बहल' में भी काम किया था, मगर वो लीड रोल नहीं था। अर्जुन-परिणीति का डेब्यू सक्सेसफुल रहा।

70 के दशक में राजेंद्र कुमार ने बेटे कुमार गौरव को 'लव स्टोरी' से लांच किया। इस फ़िल्म से विजेयता पंडित ने भी डेब्यू किया, जो सुलक्षणा पंडित और म्यूज़िक डायरेक्टर्स जतिन-ललित की सिस्टर हैं। ये डेब्यू बेहद सक्सेसफुल रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.