खुलासा! माइकल जैक्सन के साथ 'न्यूड' होकर नहाई थी ये एक्ट्रेस
हाल ही में एक एक्ट्रेस ने दावा किया कि वह अमेरिकी पॉप सिंगर माइकल जैक्सन के साथ बिना कपड़ों के नहाई थीं। इस एक्ट्रेस ने ये खुलासा एक टीवी शो के दौरान किया है।
लॉस एंजिलिस (आइएएनएस)। अमेरिकी पॉन सिंगर माइकल जैक्सन के स्टाइल को आजतक उनके फैन्स कॉपी करते हैं। करोड़ों लड़कियां उनकी दीवानी थीं। एक्ट्रेस जेने फोंडा भी उनकी दीवानी रही हैं। हाल ही में जेने ने इस बात का खुलासा किया कि वो इस दिग्गज सिंगर के साथ झील में न्यूड होकर नहाई हैं।
रितिक-कंगना विवाद पर जानिए जैकलिन फर्नांडिस का क्या है कहना
एक टीवी शो के दौरान जेने फोंडा ने माइकल जैक्सन से जुड़ीं कुछ चौंकाने वाली यादों से दर्शकों को रूबरू कराया। इस शो के दौरान जेने फोंडा से पूछा गया था कि क्या कभी उन्होंने माइकल जैक्सन के साथ बिना कपड़ों के तैराकी की थी? इस पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल उन्होंने माइकल जैक्सन के साथ न्यूड होकर स्विमिंग की थी।
अक्षय कुमार इन दिनों सिद्धार्थ को दे रहे हैं फिटनेस का 'गुरुमंत्र'
जेने फोंडा ने बताया, 'माइकल जैक्सन से मेरी मुलाकात गोल्डन पॉन्ड पर शूटिंग के दौरान हुई थी। मेरे पास यहां झील के किनारे एक छोटो-सा कैबिन था। इस दौरान माइकल जैक्सन मेरे साथ आठ दिन और एक रात साथ रहे थे। एक शाम हम ऐसे ही कैबिन में बैठे हुए थे। तब पता नहीं कैसे माइकल जैक्सन का मूड चेंज हुआ और उन्होंने मुझे कहा कि चलो स्विमिंग के लिए चलते हैं। मुझे भी उनका यह आइडिया काफी अच्छा लगा। तब चांदनी रात थी और सिर्फ हम दोनों। फिर क्या था हमने साथ में बिना कपड़ों के काफी देर तक झील के पानी में एंज्वॉय किया।'
बता दें कि माइकल जैक्सन अब इस दुनिया में नहीं हैं। साल 2009 में उनकी मृत्यु हो गई थी। माइकल, जैक्सन दंपति की 7वीं संतान थे, जिन्होंने सिर्फ 11 वर्ष की आयु में ही व्यवसायिक रूप से गायकी शुरू कर दी थी।