विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जैकी श्रॉफ ने इस उम्र में माधुरी को लेकर जताई ये ख्‍वाहिश

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 06 Aug 2015 03:23 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2015 06:40 PM (IST)

बाॅलीवुड के 'हीरो' जैकी श्रॉफ ने 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित को लेकर एक ऐसी ख्‍वाहिश्‍ा जताई है, जो उनके उम्र के लिहाज से थोड़ी चौंकाने वाली है।

News Article Hero Image

मुंबई। बाॅलीवुड के 'हीरो' जैकी श्रॉफ ने 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित को लेकर एक ऐसी ख्वाहिश जताई है, जो उनके उम्र के लिहाज से थोड़ी चौंकाने वाली है।

पॉर्न बैन के खिलाफ इस एक्ट्रेस ने पोस्ट कर दी न्यूड फोटो

वैसे तो उन्होंने माधुरी दीक्षित के साथ 'प्रेम दीवाने', 'राम लखन', 'खलनायक', 'परिंदा' से लेकर 'लज्जा', 'देवदास' और '100 डेज' जैसी एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं और फिल्मी पर्दे पर दोनों की जोड़ी भी काफी हिट रही है, मगर अब वो फिर से माधुरी दीक्षित के साथ एक रोमांटिक फिल्म करना चाहते हैं।

आर माधवन अब अक्टूबर में लेकर आ रहे हैं 'साला खड़ूस'

जी हां, 58 वर्षीय जैकी श्रॉफ ने एक साक्षात्कार के दौरान अपनी ये ख्वाहिश जतार्इ। उन्होंने कहा, 'माधुरी को और फिल्में करनी चाहिए। उन्हें मेरे साथ एक फिल्म करनी चाहिए, जिसमें वो मेरे साथ रोमांस कर रही हों।' जैकी श्रॉफ को ऐसी स्क्रिप्ट का इंतजार है और उन्हें उम्मीद है कि एक दिन ऐसी स्क्रिप्ट मिल जाएगी।

देखें, मलाइका के साथ अरबाज ने बर्थडे पर कैसे की मस्ती

वैसे जैकी श्रॉफ 14 अगस्त को रिलीज होने जा रही बहुप्रतिक्षित एक्शन-ड्रामा फिल्म 'ब्रदर्स' में नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में हैं। जैकी श्रॉफ के मुताबिक, आज की फिल्मों में एक्शन में बहुत बदलाव आ गया है। उनकी नजर में पहले एक्शन करना ज्यादा मुश्किल और जोखिम भरा था।